{"_id":"63b5ea45f9a86349d7253dea","slug":"shepherd-shot-injured-for-protesting-against-looting-sheep-in-falvada-mawana-news-mrt620576734","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: टी, विरोध करने पर गोली मारकर घायल किया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: टी, विरोध करने पर गोली मारकर घायल किया।
विज्ञापन
फलावदा में भेड़ लूटने के विरोध पर चरवाहे को गोली मारी, घायल
फलावदा। बकरियां चराने के लिए क्षेत्र में आए सहारनपुर के नकुड निवासी व्यक्ति से बदमाशों ने कई बकरियां लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने चरवाहे को गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर के गांव नकुड निवासी पंकज पुत्र मित्रपाल बकरियां चराकर परिवार का पालन पोषण करता है। बताया गया कि पंकज तथा उसके साथी सैकड़ों की संख्या में भेड़-बकरियां लेकर बकरियों को चराते रहते हैं। पंकज कई दिनों से थाना क्षेत्र में वह बकरी चरा रहा था। बुधवार देर शाम नेडू जाने वाली रास्ते के समीप भेड़ बकरियां लेकर रुका हुआ था। बताया गया कि वैगनआर कार सवार बदमाशों ने इसकी बकरियां लूटने का प्रयास किया। पंकज और उसके साथियों ने बदमाशों का विरोध किया। बदमाशों ने फायर कर दिया। गोली लगने से पंकज घायल हो गया। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली पंकज के पैर में लगी। अभी बताया गया कि बदमाशों ने पंकज की कई भेड़ लूट ली। घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भेड़ बकरियों को नेडू गांव में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया तथा घायल को मवाना सामुदायिक केंद्र भेजा। घटना के संबंध में पंकज ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।
फलावदा में युवक को पीटा
फलावदा। गांव गडीना निवासी सोनू को दो युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को पुलिस ने मवाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। गांव गडीना निवासी सोनू पुत्र रमेशचंद कस्बे में एक दुकानदार के पास आया था। सोनू ने बताया कि जैसे ही वह पैठ बाजार में पुलिस चौकी के समीप पहुंचा दो अज्ञात युवकों ने लाठी डंडों से उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के संबंध में सोनू ने थाने में तहरीर दी है।