{"_id":"5b086eba4f1c1b946e8b4a88","slug":"shastrinagar-me-dindhaare-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीनगर में दिनदहाडे़ महिला से लूट, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्रीनगर में दिनदहाडे़ महिला से लूट, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शास्त्रीनगर में शुक्रवार को दिनदहाडे़ एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटपाट कर ली। महिला बदमाशों से भिड़ गई, जिसके बाद बदमाशों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी। घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया।
मेडिकल क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-5 निवासी रामबाबू की पत्नी हेमानी शुक्रवार को अपनी बुआ के घर शास्त्रीनगर से ई-रिक्शा से लौट रही थी। कुटी चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से पर्स छीन लिया। महिला बदमाशों से भिड़ गई। जिसके चलते बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने महिला की कनपटी पर पिस्टल तान दी और पर्स छीनकर भाग गए। पुलिस का कहना है कि दोनों लुटेरों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने महिला को उसके घर पर छुड़वा दिया और तहरीर लिखवा ली।