{"_id":"5ff76f1b8ebc3e32ea4ef872","slug":"sharaab-ke-lie-sprit-saplaee-karane-mein-tunda-samet-teen-daboche-meerut-news-mrt51941632","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के लिए स्प्रिट सप्लाई करने में टुंडा समेत तीन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के लिए स्प्रिट सप्लाई करने में टुंडा समेत तीन दबोचे
विज्ञापन

एसओजी और जानी पुलिस ने देररात मुजफ्फरनगर और हापुड़ में दी दबिश
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जहरीली शराब बनाने के मामले में पुलिस ने बृजपाल टुंडा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनको लेकर पुलिस टीम ने मुजफ्फरनगर और हापुड़ में भी दबिश दी है, जहां पर जहरीली शराब बनाने का धंधा चल रहा है। टुंडा इस शराब के लिए स्प्रिट सप्लाई करने का काम करता था।
जानी थानाक्षेत्र में 28 दिसंबर को कंकरखेड़ा और जानी पुलिस ने बंद पड़े महेंद्र प्रताप सिंह कॉलेज में जहरीली शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। मामले में पुलिस ने चौकीदार जाकिर, विकास पेपला, अमित कंकरखेड़ा, रेखा मंसूरपुर, सचिन निवासी सरधना और नीलम पत्नी संदीप निवासी कंकरखेड़ा को जेल भेजा था। तीन आरोपी पिंटू, संजीव ठाकुर और सोनू फरार थे। मुख्य आरोपी संजीव ठाकुर कानपुर का रहने वाला है। यहां से मुजफ्फरनगर स्थित डिस्टलरी के रैपर, बोतलें और भारी मात्रा में शराब मिली थीं।
बृहस्पतिवार को एसओजी और जानी पुलिस ने बृजपाल टुंडा नाम के व्यक्ति को टीपी नगर से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर परतापुर से संजीव ठाकुर और पिंटू को देर रात पकड़ा। उन्होंने पूछताछ में मेरठ, हापुड़ और मुजफ्फरनगर में कई जगहों पर अवैध शराब बनने की बात कही। शुक्रवार को पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
चोरी का स्प्रिट बेचता था टुंडा
पूछताछ में बृजपाल टुंडा ने बताया कि हरियाणा पंजाब से आने वाले टैंकरों से स्प्रिट चोरी कर वह अवैध शराब बनाने वालों को सप्लाई करता था। जानी में अवैध तरीके से कॉलेज में चल रही शराब फैक्टरी को भी उसने स्प्रिट सप्लाई की थी। इसके अलावा मुजफ्फरनगर, हापुड़ सहित कई जनपदों में सप्लाई कर रहा था। टैंकर के चालकों से वह पेट्रोल-डीजल और केरोसिन भी लेता था।
जहरीली शराब से तीन की हुई थी मौत
बताया जा रहा है कि इसी जहरीली शराब से जानी क्षेत्र में तीन लोगों की मौत हुई थी। मामले में चौतरफा दबाव होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि नकली शराब बनाने वालों के कहां-कहां पर मेरठ समेत दूसरे जनपदों में ठिकाने हैं। अब उन सब की पोल खुल जाएगी।