फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shankaracharya Raj Rajeshwarvashram said, Ram Temple to be built in Ayodhya

शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम बोले- अयोध्या में राम मंदिर बनना जरूरी

Fri, 09 Mar 2018 05:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 09 Mar 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
Shankaracharya Raj Rajeshwarvashram said, Ram Temple to be built in Ayodhya
शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वरम जी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में शारदा पीठ हरिद्वार के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी महाराज ने कहा अयोध्या में राम मंदिर बनना जरूरी है। देश में नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। यह राम मंदिर निर्माण का उचित समय है। उन्होंने कहा कि धर्म केवल सनातन है। बाकी चाहे इस्लाम हो या कोई और, सब संप्रदाय मात्र हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मेरठ के भराला-पनवाड़ी मार्ग स्थित एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने आए शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम जी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भारत धर्म प्रधान देश है। स्वतंत्रता के बाद इस देश में रामराज हो अर्थात धर्म का राज्य हो महात्मा गांधी की ऐसी कल्पना थी। लेकिन उनकी इस कल्पना में से देश के नेताओं ने उसकी मूल भावना रामराज को ही हटा दिया है। धर्म में त्याग और बलिदान होता है। स्वतंत्रता के बाद इस देश में आर्थिक नीतियां लघु, कुटीर और कृषकों की प्रधानता के साथ बनानी थी, पर ऐसा नहीं हो पाया। अगर विदेशी पैसे से देशों का विकास होता तो अंग्रेजों को इस देश से भगाने की आवश्यकता ही नहीं थी। विदेशी पैसे से ही अर्थव्यवस्था चलाना सही था तो स्वतंत्रता आंदोलन के पुरोधा महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, चंद्र शेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को क्या कहेंगे। विदेश धन नहीं, बल्कि हमें संसाधन ही विकसित करने होंगे।

विज्ञापन

पैसे के लिए नहीं, राष्ट्रीय मूल्य चेतना के लिए बलिदान दिया

Shankaracharya Raj Rajeshwarvashram said, Ram Temple to be built in Ayodhya
शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वरम जी - फोटो : अमर उजाला

राजराजेश्वराश्रम जी ने कहा कि इतिहास साक्षी है, इस विश्व में पैसे के लिए किसी ने भी बलिदान नहीं दिया। राष्ट्रीय मूल्य चेतना के लिए बलिदान दिया। इस्लाम कोई धर्म नहीं है बल्कि यह एक संप्रदाय है। धर्म केवल सनातन धर्म है। अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में राष्ट्रपति के विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस्लाम में इस समय ग्रहण की स्थिति है। इस्लाम की स्थापना संघर्ष से हुई है, इसलिए जहां इस्लाम के मानने वाले होंगे वहां लोकतंत्र व्यवस्था अस्थिर ही होगी। अलीगढ़ के कुछ छात्रों पर पहले भी संदेह जताया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में महिलाओं का सबसे अधिक सम्मान है। लेकिन क्या महिलाओं को आरक्षण मांगना चाहिए, यह उन्हें सोचना चाहिए। पत्रकार वार्ता में एमएसबी स्कूल के संरक्षक और भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंडित सुनील भराला, चेयरमैन अजय भारद्वाज, डायरेक्टर राजीव भारद्वाज मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed