{"_id":"5c12340ebdec2241c1713778","slug":"shamli-woman-killed-in-car-accident-and-twenty-peoples-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: हाईवे पर पलटी पिकप गाड़ी, एक महिला की मौत, 20 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: हाईवे पर पलटी पिकप गाड़ी, एक महिला की मौत, 20 लोग घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 13 Dec 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल लोग अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के शामली में दिल्ली हाईवे पर बिजलीघर के पास एक पिकप पलट गई। उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल आठ लोगों को मुजफ्फरनगर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बाबरी क्षेत्र के बुटराड़ा निवासी अल्लारखा और जहांगीर के परिवार और रिश्तेदार सहारनपुर जिले के खेड़ा अफगान में रिश्तेदारी में हुई एक मौत से लौट रहे थे। रात में ये लोग महेंद्रा पिकप गाड़ी से वापस लौट रहे थे। रात करीब 11.45 बजे जैसे ही वाहन जलालाबाद में बिजलीघर के पास दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पहुंचा तो सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में पिकप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे पिकप सवार यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
वहीं हाईवे पर ही चीख पुकार मच गई। वहां गश्त कर रही जलालाबाद पुलिस राहगीरों की मदद से घायलों को थानाभवन सीएचसी लेकर पहुंची और भर्ती कराया। जहां सुरैया (65) की मौत हो गई। जबकि आफताब, इरशाद, जाहिद, ताहिर, मकसूद, सबरीन, रिहाना, फरमूदा, राफदा आदि करीब 20 घायल घायल हो गए। इनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे भी हैं। चिकित्सकों ने गंभीर रुप से घायल आठ लोगों को मुजफ्फरनगर भेजा है। घटना की सूचना पर थानाभवन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस पब्लिक की मदद से घायलों को हायर सेंटर ले जाने में लगी थी। घटना की सूचना पर घायलों के परिजनों का सीएचसी पर तांता लगा था।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/