{"_id":"5fb25c748ebc3e5fa3001ca1","slug":"shamli-news-gold-and-silver-mughal-coins-have-been-found-during-the-excavation","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खुदाई के दौरान निकले सोने-चांदी के मुगलकालीन सिक्के, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खुदाई के दौरान निकले सोने-चांदी के मुगलकालीन सिक्के, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस
Mon, 16 Nov 2020 05:10 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 16 Nov 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
सोने-चांदी के मुगलकालीन सिक्के बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में चौसाना क्षेत्र के गांव खेड़ी खुशनाम में खेत में मिट्टी की खुदाई के दौरान सोने-चांदी के मुगलकालीन सिक्के मिले हैं। इन सिक्कों पर अरबी, फारसी भाषा में लिखा हुआ है।
विज्ञापन
गांव खेड़ी खुशनाम में किसान ओम सिंह के खेत में मिट्टी की खुदाई के दौरान सोने-चांदी के सिक्के निकलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने मिट्टी में सिक्के खोजने शुरू कर दिए। वहीं जिसके हाथ जो लगा लेकर चला गया।
विज्ञापन
इसके बाद लोगों ने खेत में दूसरी जगहों पर भी खुदाई की, लेकिन कुछ नहीं मिला। खेत मालिक ने बताया कि खेत से मिट्टी भरकर लेकर जा रही ट्रॉली में से कुछ सिक्के गिरे थे तो ग्रामीणों ने उठा लिए।
विज्ञापन
खेत मालिक ने बताया कि वह खेत पर गया तो कुछ सिक्के पड़े मिले। इनमें कितने चांदी और कितने सोने के हैं। इसकी जानकारी नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि खेत के मालिक को खेत से सोना निकलने की जानकारी थी। इसलिए उसने रात में खुदाई कराई।
यह भी पढ़ें: यूपी: हादसों में एक ग्रामीण की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, भाई दूज की खुशी के दिन मातम
उधर, सूचना मिलने पर झिंझाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन ग्रामीणों ने सिक्के निकलने से इंकार कर दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/