{"_id":"5fb206848ebc3eefb700bd38","slug":"up-news-one-died-and-three-peoples-injured-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हादसों में एक ग्रामीण की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, भाई दूज की खुशी के दिन मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हादसों में एक ग्रामीण की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, भाई दूज की खुशी के दिन मातम
Mon, 16 Nov 2020 10:30 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
हादसे में कार क्षतिग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रतनपुरी और भोपा क्षेत्र में अलग- अलग दो जगह सड़क हादसा हो गया। हादसों में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
रतनपुरी क्षेत्र में सुबह सठेड़ी रजबहे के पास तेज रफ्तार कार ने रेत की बुग्गी में पीछे से टक्कर मार दी। बुग्गी सवार 50 वर्षीय महेंद्र पुत्र खजान सिंह निवासी सिकंदरपुर की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
उधर, भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी उदय पुत्र रजनीश, यश पुत्र संजय और यश की मां अनीता कार द्वारा भाई दूज पर मुजफ्फरनगर जा रहे थे भोपा के पास कार अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकरा गई। इसके बाद खाई में जाकर पलट गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दीवाली पर पटाखे बैन हुए तो भाजपा नेता ने दुनाली बंदूक से की धायं-धायं, हुई एफआईआर, देखें तस्वीरें
वहीं सूचना पर पुलिस ने तीनों को कार से निकालकर जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर किया गया है। तीनों की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/