अंतरराष्ट्रीय भजन गायक, उनकी पत्नी, बेटी व बेटे की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारोपी हिमांशु ने हत्या करने वक्त यह भी ख्याल नहीं किया कि वह जिसे इतनी बेरहमी से मौत के घाट उतारने वाला है वह उसका गुरु है जिसने उसे ढेरों चीजें सिखाईं।
अफसोस कि जरा सी बात पर आए गुस्से ने न केवल गुरु और शिष्य के रिश्ते को कलंकित किया, बल्कि एक पूरे परिवार को उजाड़ कर रख दिया। आगे जानें इस मर्डर के पीछे की कुछ और बातें
2 of 7
गायक अजय पाठक और पत्नी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मशहूर गायक अजय पाठक की मंडली का सबसे खास शिष्य था हिमांशु। वह उस पर आंख मूंदकर भरोसा करते थे। हिमांशु को उन्होंने गाना, बजाना यहां तक कि कार चलाना भी सिखा दिया था। हिमांशु दिखने में जितना स्मार्ट था काम में भी उतना ही निपुण और स्मार्ट था। फेसबुक और सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहता था।
3 of 7
विलाप करते परिजन और नीचे अजय व पत्नी और बेटी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हिमांशु ने छह माह पहले अजय को बांधी थी गुरु की पगड़ी
अजय के भाई दिनेश पाठक ने बताया कि उनके भाई समेत उनके परिवार की हत्या करने के आरोप में पकड़े गए हिमांशु सैनी ने उन्हें करीब छह माह पहले एक कार्यक्रम में गुरु की पगड़ी बांधी थी।
4 of 7
हत्यारोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
अजय भी उस पर पूरा भरोसा करता था। हिमांशु उनके करीबी शिष्यों में से एक था। उनके साथ भजन जागरण मंडली में साथ रहता था।
5 of 7
विलाप करते परिजन और नीचे परिवार के सदस्यों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि करीब दो ढाई साल पूर्व भजन मंडली से जुड़ने पर हिमांशु ने अजय पाठक का भरोसा जीत लिया था। मंडली में गाने बजाने में सहयोग के अलावा ड्राइविंग भी करता।