फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli got 53rd rank in special communicable disease control month campaign

Meerut News: विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान में शामली को मिली 53वीं रैंक

Wed, 07 Aug 2024 03:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 07 Aug 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Shamli got 53rd rank in special communicable disease control month campaign
शामली। विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान में प्रदेश में शामली जिला 53वें स्थान पर रहा है। शासन ने अभियान के दौरान पूरे माह की गई गतिविधियों की भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश के सभी 75 जिलों की रैंकिंग जारी की है। बागपत, मिर्जापुर, मऊ और सोनभद्र शत प्रतिशत स्कोर के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में संचारी रोगों की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के लिए शासन के निर्देश पर एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायती राज, शिक्षा, पशु चिकित्सा, नगर निकाय, खाद्य एवं सुरक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार और कृषि समेत 12 विभागों को लगाया गया था। सभी विभागों ने बीमारियों की रोकथाम व लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां और साफ-सफाई कराने के दावे किए, लेकिन शासन स्तर पर पूरे माह की गई गतिविधियों की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश के सभी जिलों की रैंकिंग जारी की है। शासन से जारी रैकिंग में शामली जिला पिछड़ गया और कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त नहीं कर पाया। प्रदेश से जारी साप्ताहिक रैंकिंग में शामली जिले को रैंकिंग इसी के आसपास रही थी।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र सिंह समीक्षा बैठक में रैंकिंग में पिछड़ने पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद भी सुधार न होने पर शामली जिले को 53वींं रैंक मिली है। जिले का स्कोर 81 प्रतिशत रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान में जिले को 53वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार जिलों को मिली पहली रैंक
प्रदेश में शत प्रतिशत स्कोर पाकर प्रदेश के चार जिले बागपत, मिर्जापुर, मऊ व सोनभद्र पहले स्थान पर रहे हैं। दूसरे स्थान पर अंबेड़करनगर, भदोही, रायबरेली व अमेठी 98 प्रतिशत स्कोर के साथ रहे। उन्नाव और हरदोई 97 प्रतिशत स्कोर के साथ तीसरी रैंक, गाजीपुर 93 प्रतिशत स्कोर के साथ चौथी रैंक और बिजनौर व रामपुर को 92 प्रतिशत स्कोर के साथ पांचवी रैंक मिली है।

मंडल में भी तीसरे स्थान पर रहा शामली
संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान की जारी रैंकिंग में सहारनपुर मंडल में भी शामली तीसरे स्थान पर रहा। मंडल में सहारनपुर जिला पहले पर और मुजफ्फरनगर दूसरे स्थान पर रहा। प्रदेश में सहारनपुर जिले को 87 प्रतिशत स्कोर के साथ 33वीं रैंक और मुजफ्फरनगर को 86 प्रतिशत स्कोर के साथ 37वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed