फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli: 2753 candidates nominated for gram pradhan post, 2613 candidates of BDC member filed leaflets

शामली : प्रधान पद के लिए 2753 प्रत्याशियों ने किए नामांकन, बीडीसी सदस्य के 2613 प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे 

Thu, 15 Apr 2021 10:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 15 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Shamli: 2753 candidates nominated for gram pradhan post, 2613 candidates of BDC member filed leaflets
shamli police - फोटो : amar ujala

शामली में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन ब्लॉक में पहले दिन की अपेक्षा कम भीड़भाड़ रही। 230 ग्राम पंचायतों के प्रधान के लिए 2753 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जबकि बीडीसी सदस्य पद के लिए 2613 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 4036 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को पंचायत चुनाव के लिए नामांकनपत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था। आखिरी दिन शामली में बीडीसी सदस्य पद के लिए 138, प्रधान पद के लिए 143 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 414 नामांकन पत्र दाखिल हुए। थानाभवन में बीडीसी के 206, प्रधान के 184 तथा सदस्य पद के 633 नामांकन दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन


कांधला में गुरुवार को ग्राम प्रधान पद के लिए 141, बीडीसी के लिए 119 व ग्राम पंचायत के लिए 430 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। डीएम जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति माधव ने नामांकन स्थल पहुंचकर अधिकारियों को कोविड 19 के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊन में गुरुवार को प्रधान पद के लिए 324, ग्राम पंचायत सदस्य के 906 तथा सदस्य पद के लिए 262 ने नामांकन किया। कैराना में दोनों दिन के मिलाकर प्रधान पद के लिए कुल 500, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर कुल 888 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पर पर कुल 564 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। 

जिले ब्लॉक वार हुए कुल नामांकन 
ब्लॉक   ---     बीडीसी----- प्रधान  --- पंचायत सदस्य
शामली     ---  522      --- 382    --- 521
थानाभवन  -- 550      --- 589     --- 882
कैराना       -- 564     --- 500     --- 888
कांधला     --- 334    --- 397     --- 601
ऊन          --- 643    ---  885    --- 1144
कुल       --- 2613      --- 2753  --- 4036

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed