{"_id":"6afbe581ba74b2a25d0dac11","slug":"shamli-19-year-old-found-hanging-from-tree-in-bhanera-udda-fields-police-investigate-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: जंगल में पेड़ पर लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: जंगल में पेड़ पर लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 17 Nov 2026 10:56 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:56 AM IST
सार
शामली के भनेड़ा उद्दा गांव के जंगल में मंगलवार सुबह 19 वर्षीय निखिल का शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
शामली जनपद के भनेड़ा उद्दा गांव के जंगल में मंगलवार सुबह 19 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी निखिल के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना से गांव में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर सीओ शिव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
रात में घर से कब निकला, परिजनों को जानकारी नहीं
मृतक के पिता राजेंद्र किसान हैं। उन्होंने बताया कि निखिल रात में घर से कब निकला, इसकी जानकारी परिवार को नहीं हो सकी। मंगलवार सुबह करीब सात बजे उसका शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: तेज हवा और धूप से प्रदूषण में राहत, AQI 182 पर पहुंचा; रात में बढ़ने लगी ठंड
विज्ञापन
हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच
परिजनों के अनुसार, निखिल का किसी से कोई विवाद नहीं था। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। सीओ शिव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
