फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shaheedo ko shraddhanjali

शौर्य गाथा सुन जवानों में भरा जोश

Sun, 20 Nov 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 20 Nov 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
shaheedo ko shraddhanjali
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 जवानों के युद्ध कौशल, धैर्य, शौर्य और जांबाजी की वीर गाथा सुनकर युवा जवानों का सीना फख्र से चौड़ा हो गया। उन्होंने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और देश की सेवा का प्रण लिया। सेना के अधिकारियों ने अपने जांबाजों का उत्साह बढ़ाया। मौका था टिथवाल बटालियन के शताब्दी समारोह का। जवानों के बूटों की आवाज से भगत लाइंस का मैदान गूंज उठा। तीन दिवसीय समारोह के दूसरे दिन सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गढ़वाल राइफल्स और गढ़वाल स्काउट्स के कर्नल ऑफ द रेजीमेंट लेफ्टिनेंट जनरल सरथ चंद ने गार्ड ऑफ ऑनर लिया। शहीदों को पहले पूर्व सैनिकों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद लेफ्टिनेंट जनरल ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सैनिकों को संबोधित किया। बटालियन की वीर गाथा बताई। लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा सबसे ज्यादा बटालियन का पराक्रम 1948 में सामने आया। युद्ध में उल्लेखनीय योगदान रहा। दूसरे विश्व युद्ध में भी बटालियन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बटालियन ने अपनी जिम्मेदारी का शौर्य के साथ बखूबी निभाया है। कर्नल ऑफ द रेजीमेंट ने सैनिकों को जानकारी दी कि गढ़वाल रेजीमेंट के रीजनल सेंटर लैंसडाउन में बच्चों के लिए स्कूल तैयार हो रहा है। वह जल्द ही शुरू होगा। उन्होंने कहा पूर्व सैनिकों से मेलजोल बढ़ाने के लिए एक नया कार्यक्रम सतत मिलाप शुरू किया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में हार्स शो और डॉग शो हुआ। सैनिकों के परिवार के मनोरंजन के लिए कई कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


स्थापना पर डाक टिकट जारी
टिथवाल बटालियन की स्थापना के 100 साल पूरे होने के अवसर पर कर्नल ऑफ द रेजीमेंट ने डाक टिकट जारी किया। इस अवसर पर जानकारी दी कि 2017 तक नई बटालियन गठित होने जा रही है। अभी तक गढ़वाल की 20 बटालियन है। अगले साल 21वीं बटालियन गठित हो जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तीन गढ़वाल की टीम चैंपियन
शताब्दी समारोह के अवसर पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। 22 डिविजन की क्रास कंट्री में तीन गढ़वाल की टीम विजेता बनी। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विजेता टीम ने बाइक पर ट्रॉफी का प्रदर्शन किया और उत्साह के साथ जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed