फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shah Rukh Khan, who bought a Bangladeshi cricketer for Rs 9.20 crore, is a traitor to the country: Sangeet Som

बांग्लादेशी क्रिकेटर को 9.20 करोड़ में खरीदने वाले शाहरुख खान देश के गद्दार: संगीत सोम

Thu, 01 Jan 2026 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan, who bought a Bangladeshi cricketer for Rs 9.20 crore, is a traitor to the country: Sangeet Som
भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने बुधवार को अभिनेता शाहरूख खान को देश का गद्दार बताया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। बहन-बेटियों की आबरू लूटी जा रही है। दूसरी ओर, अभिनेता शाहरुख खान ने केकेआर के लिए बांग्लादेश के क्रिकेटर रहमान को आईपीएल-2026 ऑक्शन में 9.20 करोड़ में खरीदा है। सोम ने चेताया कि बांग्लादेश के खिलाड़ी भारत आएंगे तो एयरपोर्ट से बाहर कदम नहीं रख पाएंगे।
विज्ञापन


दौराला स्थित फार्म हाऊस में जन शताब्दी समारोह के तहत आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन, मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में पूर्व विधायक संगीत सोम ने आरोप लगाया कि देश के कुछ लोग क्रिकेट और फिल्मों के जरिए राष्ट्रविरोधी ताकतों को बढ़ावा दे रहे हैं। बांग्लादेशी क्रिकेटर रहमान को साढ़े नौ करोड़ में खरीदने वाले शाहरुख खान जैसे लोग देश के गद्दार हैं। उनका कहना था कि जब पाकिस्तान खेलने नहीं आ सकता, तो बांग्लादेश का खिलाड़ी भारत में कैसे खेलने आ सकता है। बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम करेंगे और शाहरुख खान जैसे लोग उन्हें मोटी रकम देने का काम करेंगे, यह भारत की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। यह पैसा देश के लोगों से मिलता है। इस पैसे से पाकिस्तान को चंदा देने और रहमान जैसे खिलाड़ी को खरीदने की बात करने वालों को सावधान हो जाना चाहिए। अब यह नहीं चलेगा, देश को ऐसे गद्दारों की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन




संगीत सोम ने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हुई है। अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे माफिया का सफाया हुआ है। वर्ष 2013 का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय बहन-बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले ईवीएम को गलत बताया गया। अब एसआईआर को बदनाम किया जा रहा है। पूर्व विधायक ने दावा किया कि भाजपा आगामी चुनाव में साढ़े तीन सौ से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। उन्होंने बांग्लादेश के मुद्दे पर केंद्र सरकार से सख्त रुख अपनाने का आग्रह भी किया। कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश जाते हैं तो अमेरिका समेत पूरी दुनिया उनका सम्मान करती है। विदेश यात्रा के दौरान 140 करोड़ देशवासियों की भावनाएं पीएम के साथ जाती हैं और भारत का मान बढ़ता है। आरोप लगाया कि मोदी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों फ्री राशन, घर-घर शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलिंडर जैसी योजनाओं से विपक्षी दल बौखला गए हैं। इससे पहले उन्होंने लगभग पांच हजार महिलाओं को कंबल वितरित किया। इस दौरान विधायक अमित अग्रवाल, सहकारी बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा, मान सिंह, हरपाल सैनी, पदमेंद्र सिंह, टीटू चौधरी, रवि चौधरी, वीरेंद्र सिंह, रवि, बबलू, ऋषिपाल भंडारी, मोहन सैनी, संजय गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed