फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shabi-e-Zuljanah recovered in memory of Ali Asghar, mourners cried bitterly

अली असगर की याद में शबी-ए-जुलजनाह बरामद, फूट-फूटकर रोए सोगवार

Sun, 06 Jul 2025 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Shabi-e-Zuljanah recovered in memory of Ali Asghar, mourners cried bitterly
लावड़- लावड़ कस्बे में जुलजनाह बरामद होने के बाद मातम करते सोगवार। स्रोत : संवाद
लावड़। नगर के बड़ा मकान इमाम बारगाह व इमामबाड़ा जाकिर हुसैन में शनिवार को कर्बला के सबसे छोटे शहीद इमाम हुसैन के बेटे हजरत अली असगर की शहादत पर शबी-ए-जुलजनाह बरामद हुआ।
विज्ञापन

मजलिस के दौरान नौहाख्वानी बड़ा मकान पर तनवीर हसन व जाकिर हुसैन इमामबाड़ा में जावेद रजा ने की। मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना मोहम्मद अली व मौलाना बशारत ने कहा कि कर्बला के मैदान में जब एक-एक कर के इमाम हुसैन के असहाबो अंसार शहीद हो गए, जब इमाम का कोई यारो मददगार नहीं बचा, तो इमाम मैदाने कर्बला में आते हैं। आवाज देते हैं कि है कोई जो मेरी मदद को आए, जिसे सुनकर अली असगर ने अपने को झूले से गिरा दिया। इमाम ने बीबीयों से कहा कि अली असगर को मुझे दो। इमाम अली असगर को मैदाने कर्बला में लाते हैं और फौजे यजीद से मुखातिब होकर कहते हैं कि फौजे जफाकार अगर तुम्हारी नजर में मैं खतावार हूं, तो इस बच्चे ने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है, यह तीन दिन का भूखा और प्यासा है। इसे चंद कतरा पानी दे दो। मगर फौजे यजीद से कोई जवाब नहीं मिला। उमरे साद आवाज देता है कि हुरमला कहां हो। इमाम के बच्चे को तीर मारकर कत्ल कर दो। हुरमला का चलाया तीर अली असगर का गला काटते हुए निकल गया। इमाम ने अली असगर का खून अपने चेहरे पर लगाया और कहा कि बेटा इसी हालत में नाना से मुलाकात करूंगा। अंजुमन ने मातम करके शहजादी फातिमा को उनके लाल का पुरसा दिया। सोगवार साजिद जैदी ने बताया कि रविवार को मोहर्रम की 10 तारीख को ताजिया निकाला जाएगा। इस दौरान मोहम्मद, हसीन अब्बास, कमर अब्बास, शानू, अय्यूब हैदर, अशरफ, आरिफ, मेहंदी अब्बास, गुड्डू एडवोकेट, शबी हसन, हैदर, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed