{"_id":"5f0856ca8ebc3e636a0b35f3","slug":"sexual-abuse-case-the-court-has-remanded-bhakti-bhushan-govind-maharaj-and-his-disciple-to-jail-for-14-days-in-judicial-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण मामला: अदालत ने मठ संचालक और शिष्य को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यौन शोषण मामला: अदालत ने मठ संचालक और शिष्य को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
Fri, 10 Jul 2020 05:23 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 10 Jul 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
मठ संचालक और उसके शिष्य को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बाल यौन शोषण के आरोपी मठ संचालक भक्ति भूषण गोविंद महाराज और उनके शिष्य कृष्ण मोहन दास को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
चाइल्ड हेल्पलाइन ने शुकतीर्थ के गौड़ीय मठ से मिजोरम व त्रिपुरा के 10 बच्चों को मुक्त कराया था। काउंसलिंग में बयान और डॉक्टरी परीक्षण में यौन उत्पीड़न की पुष्टि होने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मुकदमा दर्ज कर आरोपी मठ संचालक और उसके शिष्य को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आपबीती सुनाकर बिलख पड़े बच्चे, आश्रम की सच्चाई जानकर अफसर भी हैरान, ये है पूरी कहानी
विज्ञापन
वहीं शुक्रवार दोपहर बाद आरोपी मठ संचालक और उसके शिष्य को भोपा पुलिस ने विशेष अपर सत्र न्यायाधीश पोक्सो संजीव कुमार तिवारी की कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेजने का आदेश दिए। भोपा पुलिस ने दोनों को कवाल में बनाई गई अस्थाई जेल में भेज दिया है।
उधर, बच्चों को भी बयान कराने के लिए कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल बच्चे बाल कल्याण समिति के पास हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/