{"_id":"6970fd4543ac51190e094afa","slug":"several-vehicles-collided-in-a-road-accident-on-meerut-karnal-highway-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111129-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ-करनाल हाईवे पर सड़क हादसे में कई वाहन टकराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ-करनाल हाईवे पर सड़क हादसे में कई वाहन टकराए
विज्ञापन
सरधना। मेरठ करनाल हाईवे पर कोहरे के दौरान सड़क हादसे में टकराए कई वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुआ गांव के पास बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। इनमें कार, पिकअप और अन्य छोटे वाहन शामिल थे।
इस दौरान किसी वाहन सवार को गंभीर चोट नहीं आई। कुछ लोग हल्की चोटों के साथ घायल हुए, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। क्रेन की मदद से वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात को धीरे-धीरे सुचारू कराया गया।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि हादसा घने कोहरे के चलते हुआ। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि कोहरे में धीमी गति से वाहन चलाएं, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और फॉग लाइट व रिफ्लेक्टर का उपयोग जरूर करें। साथ ही उन्होंने कहा कि अनावश्यक ओवरटेक से बचें ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।