फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Several SOG police personnel, along with the Inspector, are also under scrutiny in the assault case.

Meerut News: पिटाई प्रकरण में इंस्पेक्टर के साथ एसओजी के कई पुलिसकर्मी भी जांच के घेरे में

Thu, 27 Aug 2026 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Several SOG police personnel, along with the Inspector, are also under scrutiny in the assault case.
-दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव से कराई जाएगी पुलिसकर्मियों की पहचान, शिकायत पत्र भी जांच में शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव की पिटाई के मामले की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ के अलावा एसओजी में तैनात कई पुलिसकर्मी भी जांच के घेरे में आ गए हैं। जल्द ही दोनों किसान नेताओं से एसओजी में तैनात पुलिसकर्मियों की पहचान कराई जाएगी। इसके बाद पिटाई में शामिल पुलिसकर्मियों को जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। डीआईजी सहारनपुर मामले की गंभीरता से जांच कर रहे है।
दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव 19 अगस्त को गैंगस्टर के एक मुकदमे में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि वहां तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय और इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ ने उनकी पिटाई की थी। किसान नेताओं का आरोप है कि इसके बाद उन्हें एसओजी कार्यालय ले जाया गया, जहां इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ ने अपने साथियों से भी उनकी पिटाई कराई।
विज्ञापन

वहीं, सिविल लाइंस थाने की जीडी में दोनों के स्कूटी से गिरकर चोट लगने का तस्करा डाले जाने की बात सामने आई थी। मामला शासन स्तर तक पहुंचने के बाद तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय को हटाकर डीजीपी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ समेत आठ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया। बाद में अखिलेश गौड़ को निलंबित कर दिया गया था। जांच में दोनों किसान नेताओं के शिकायत पत्र को भी शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसएसपी के पीआरओ पर कार्रवाई का इंतजार
किसान नेताओं के साथ मारपीट के मामले में एसएसपी के पीआरओ अजयदीप की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। हालांकि, अभी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उधर, एसओजी टीम में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पहचान के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि पिटाई में कौन-कौन पुलिसकर्मी शामिल थे।

-डीआईजी की रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच की जाएगी। डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह की ओर से जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed