फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seven years imprisonment to the culprit in fatal attack on trade union president

Meerut News: व्यापार संघ अध्यक्ष पर जानलेवा हमले में दोषी को सात साल का कारावास

Tue, 17 Dec 2024 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Seven years imprisonment to the culprit in fatal attack on trade union president
मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में साढ़े सात साल पहले कपड़ा व्यापारी और शारदा रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले के मामले में दोषी बीड़ी व्यापारी मनोज कुमार को सात वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई हैै। न्यायालय एडीजे-12 ने दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी के पंजाया मोहल्ला निवासी जयप्रकाश अग्रवाल की शारदा रोड पर साड़ी की दुकान है। 14 मार्च 2017 की रात वह दुकान बंद कर संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री मनीष शर्मा से बात कर रहे थे। आरोप है कि तभी शिवशक्तिनगर निवासी मनोज कुमार दो साथियों के साथ पहुंचे और दोनों पर गोली बरसा दी। जयप्रकाश के पैर में गोली लगी। जबकि मनीष शर्मा बाल-बाल बच गए थे। जयप्रकाश अग्रवाल की ओर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में विवेचक ने 10 दिन में विवेचना पूरी कर 24 मार्च 2017 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलील सुनने और गवाहों व साक्ष्यों के आधार पर मनोज कुमार को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed