{"_id":"674280069c523d3a710aebd4","slug":"seven-year-old-child-dies-after-being-hit-by-train-laward-news-c-42-1-smrt1030-103018-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रेन की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रेन की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन
दौराला (मेरठ)। सिवाया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से सात वर्षीय अमित की मौत हो गई। रातभर परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। पुलिस ने शव की पहचान न होने पर मोर्चरी में रखवा दिया। शनिवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट लेकर परिजन थाने पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई। दंपती ने अमित के रूप में शव की पहचान की।
मध्यप्रदेश के दतिया जिले के गांव विजनपुर निवासी छोटेलाल अपनी पत्नी किरण, बेटे अन्नू, अमित और जिगर के साथ चार माह पहले सिवाया गांव में आया था। वर्तमान में वह परिवार के साथ गांव निवासी मूलचंद के मकान में किराए पर रह रहा था। छोटेलाल, पत्नी के साथ राजमिस्त्री के पास मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था।
शुक्रवार को दंपती मजदूरी पर चला गया। बच्चे घर पर अकेले थे। देर शाम सात वर्षीय अमित खेलते-खेलते रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। देर रात लौटने पर दंपती को अमित घर पर नहीं मिला। रातभर परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिजन बिना पुलिस को जानकारी दिए घर लौट आए। रात में ही पुलिस को रेलवे ट्रैक पर एक बच्चे का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह दंपती दौराला थाने पहुंचा और पुलिस को बच्चे के लापता होने की जानकारी दी। पुलिस ने दंपती को शुक्रवार देर रात एक बच्चे का शव ट्रैक पर मिलने की जानकारी देते हुए उसका फोटो दिखाया। फोटो देखते ही दंपती ने उसकी पहचान अपने बेटे अमित के रूप में की। दंपती का रोकर बुरा हाल हो गया। दंपती शव लेने के लिए मोर्चरी पहुंचा। थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

मेरठ-----.चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में कुछ अपनी कुछ पराई कहानी संग्रह का विम