हस्तिनापुर में आस्था को ठेस: प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में प्राचीन शिवलिंग से छेड़छाड़ लोगों में रोष
जानकारी के अनुसार हस्तिनापुर महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी में लगभग सात हजार वर्ष पुराने द्वापर युग के साक्षी युधिष्ठिर द्वारा स्थापित लाखों लोगों की आस्था से जुड़े शिवलिंग को मंदिर की देखरेख करने वाले महंत ने अपने गुरु की आज्ञा अनुसार गुपचुप तरीके से हटाकर प्राचीन पांडवों द्वारा स्थापित शिवलिंग के ऊपर दूसरे शिवलिंग को स्थापित कर दिया।
मंगलवार सुबह जैसे ही श्रद्धालु हर रोज की तरह मंदिर परिसर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे तो मंदिर का नजारा देख उनके होश उड़ गए क्योंकि उन्हें वहां पर वह प्राचीन शिवलिंग नजर नहीं आया जहां पर वह हर रोज पूजा अर्चना करते थे। मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मंदिर के महंत से जानकारी की तो मंदिर के महंत ने बताया कि उनके गुरु की आज्ञा अनुसार प्राचीन शिवलिंग के ऊपर ही नया शिवलिंग स्थापित किया गया है।
थाना पुलिस ने तुरंत महंत को नए शिवलिंग को हटाकर पुराने शिवलिंग को पूर्व की भांति करने की बात कही जिस पर महंत ने तुरंत वह नया शिवलिंग हटा लिया और प्राचीन शिवलिंग की पूजा अर्चना शुरू की जिसकी भनक ना तो पर्यटन विभाग के अधिकारियों को लगी तो नहीं पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को जबकि यह मंदिर अति प्राचीन होने के कारण पर्यटन विभाग की देखरेख में है। वहीं पास ही में पुरातत्व विभाग के अधिकारी भी नींद में सोते रहे।
यह भी पढ़ें: सीसीएसयू और कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आज, मेधावियों को ऑनलाइन दीक्षा देंगी कुलाधिपति
प्राचीन पांडव टीला पुरातत्व विभाग के अधीन है, जहां पर पुरातत्व विभाग का कार्यालय बना हुआ है और नियम के अनुसार पुरातत्व विभाग के उल्टा खेड़ा पांडव टीले से 100 मीटर की दूरी पर कोई भी निर्माण करना कानूनी रूप से अवैध है।
परंतु यह पांडव टीला उल्टा खेड़ा से 20 मीटर की दूरी पर है जहां पर यह शिवलिंग स्थापित किया गया। वही मामले की सूचना से कस्बा और क्षेत्र के लोगों में रोष फैल गया मौके पर पहुंचे कई लोगों ने इसका विरोध किया और थाना पुलिस से उचित कार्यवाही की मांग की। जब इस संबंध में पुरातत्व विभाग और पर्यटन विभाग के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया और पर्यटन विभाग अधिकारी का नंबर ही बंद मिला।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/