फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seven people injured in a bloody clash between two parties over a loan dispute

Meerut News: उधारी के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में सात लोग घायल

Tue, 19 May 2026 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Seven people injured in a bloody clash between two parties over a loan dispute
सरधना। अलीपुर गांव में मारपीट मे ंघायल व्य​क्ति। संवाद
- गांव एतमादनगर अलीपुर का मामला, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव एतमादनगर अलीपुर में उधारी के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। खूनी संघर्ष में सात लोग घायल हो गए। विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक पक्ष की ओर से उमेश कुमार, विवेक कुमार, नितिन कुमार और ऋतु रानी ने आरोप लगाया कि लॉकडाउन के दौरान गांव के एक व्यक्ति ने नल में लगने वाले चमड़े के वाॅल के व्यापार के लिए तीन लाख रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि कई बार मांगने के बावजूद रकम वापस नहीं की गई। इसी बात पर सोमवार को दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि शिकायत लेकर वह सरधना थाने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें नितिन, उमेश, विवेक और ऋतु लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से रेखा ने थाने में तहरीर देकर गांव निवासी तुषार पर लंबे समय से अभद्रता और अश्लील टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने रास्ते में अभद्रता की। परिवार को जानकारी देने पर दूसरे पक्ष के लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज व मारपीट की। पीड़िता ने दावा किया कि घटना गांव में सुरेंद्र की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। किशोरी, अंकित व सोनू घायल हो गए। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्य सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सरधना। अलीपुर गांव में मारपीट मे ंघायल व्यक्ति। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed