{"_id":"606f6e6e8ebc3ec79c6af9cf","slug":"seven-corona-positives-found-in-daurala-and-sardhana-laward-news-mrt5336319172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौराला और सरधना में मिले सात कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौराला और सरधना में मिले सात कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

सरधना/दौराला। कोरोना की जांच में बृहस्पतिवार को दौराला में छह लोग पॉजिटिव मिले। वहीं सरधना में एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई। जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों से कोरोना गाइडलाइन पालन करने की अपील की।
दौराला सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि बृहस्पतिवार को 480 लोगों की जांच की गई। इस दौरान कस्बे के दो, एक एटूजेड व पल्लवपुरम के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। नोडल अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि 280 लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया गया। वहीं सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि नगर व देहात क्षेत्र में 250 लोगों की जांच के लिए सैंपल एकत्र किए गए। इस दौरान सकौती निवासी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लोगों को संक्रमण से बचने के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है।
नवीन मंडी में निगरानी के दिए निर्देश
मवाना। डीएम के बालाजी ने मवाना की नवीन आढ़त मंडी को कोरोना की दृष्टि से अतिसंवेदनशील माना है। उन्होंने कोरोना सेल प्रभारी डॉ. देव को पत्र भेजकर निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को मंडी में टीम भेजी जाएगी। जो लोग खांसी, जुकाम या बुखार आदि से पीड़ित मिलेंगे उनकी जांच कराई जाएगी। वहीं सीएचसी से आरटीपीसीआर जांच के लिए 110 लोगों के सैंपल मेरठ भेजे गए। 220 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
वार्ड निगरानी समतियों की बैठक ली
फलावदा। नगर पंचायत कार्यालय पर बृहस्पतिवार को कोरोना वार्ड निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुस समद और ईओ नीतू सिंह ने समितियों को अपने-अपने वार्ड में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि संक्रमित के संपर्क में आए मरीजों की सूची बनाए। उनकी जांच करवाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग लें। घर-घर निगरानी कर खांसी-बुखार एवं सांस संबंधी मरीजों की सूचना कार्यालय पर दें। लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करें। इस मौके पर डॉ. मुनेश कुमार, धनीराम स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, दयाचन्द, सीमा, निजामुद्दीन, अकरम, आरिफ, शमीम अहमद, डॉ. आमिर हाशमी आदि मौजूद रहे।
मानसिक रोगियों के लिए लगाया शिविर
मवाना। मानसिक रोगियों के उपचार के लिए सीएचसी में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नोडल अधिकारी केसी तिवारी, डॉ. विभा नागर, सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश, कमलेंद्र किशोर आदि मौजूद रहे। कैंप में आए मानसिक रोगियों की काउसंलिग कर दवाई दी गई। तीन लोगों को प्रमाण पत्र दिया गया। करीब 30 रोगियों की काउंसलिंग और जांच की गई।