फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   seveal children injured after a truck collided with school bus on highway due to heavy fog

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, स्कूल बस सहित ट्रक से भिड़े कई वाहन, 18 बच्चे घायल

Wed, 26 Feb 2020 10:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 Feb 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
seveal children injured after a truck collided with school bus on highway due to heavy fog
school children - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार सुबह दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित एक गांव के नजदीक घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक स्कूली बस भी ट्रक से जा भिड़ी, जिसमें तकरीबन 18 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों को वहां मौजूद लोगों ने बस से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। कई बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


बागपत के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित टयोढी गांव के पास बुधवार की सुबह घने कोहरे के कारण बच्चों को लेकर सोनीपत जा रही दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इसी दौरान दो कार भी ट्रक से टकरा गयी। हादसे के दौरान बस में बच्चों की चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


बताया गया कि कई बच्चों को मामूली चोट आई हैँ। बच्चों को दूसरी बस से सोनीपत के लिए रवाना कर दिया गया। एनएच709 बी पर ये भीषण हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया गया। इस दौरान कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। ट्रक चालक को भी इस हादसे में चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ौत कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि इस हादसे में स्कूल बस समेत कई वाहन घने कोहरे के कारण आपस में भिड़ गए। कुछ बच्चों को मामूली चोट आई है। घायल ट्रक चालक को भी भर्ती कराया गया है। वाहनों को जेसीबी मशीन से हाईवे के बीच से हटवा दिया गया है। उधर, सूचना पर एसडीएम बडौत दुर्गेश मिश्र और बागपत मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed