फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seva Pakhwada: Call to BJP workers to mobilize

सेवा पखवाड़ा : भाजपा कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान

Fri, 11 Sep 2026 09:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
Seva Pakhwada: Call to BJP workers to mobilize
दौराला - दौराला में भाजपा की बैठक में शामिल भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता। स्रोत : स्वयं
दौराला। भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी के आवास पर शुक्रवार को भाजपा के सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक हुई। दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बताया गया कि आगामी दिनों में सेवा पखवाड़े के तहत 13 महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि जिला मंत्री अनिल सैनी और जिला मंत्री पूजा वाल्मीकि ने कहा कि सेवा पखवाड़ा भाजपा के सेवा और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने का अवसर है। इस दौरान गन्ना समिति डायरेक्टर हरेंद्र चौधरी, महामंत्री मोहित राणा, डॉ. धनेश, मुदित शर्मा, विनीत विहान, मिंटू कश्यप, मुदित विहान, मनोज शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रद्युम्न जैन, ओमेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed