फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Server Down: Passengers Face Trouble Booking Rail Tickets

Meerut News: सर्वर डाउन, रेल टिकट के लिए यात्री परेशान

Sat, 14 Mar 2026 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Server Down: Passengers Face Trouble Booking Rail Tickets
मेरठ। भारतीय रेल का सर्वर दो दिन से बीच-बीच में रुक रहा है। इससे ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बाधा से प्रमाण पत्र बनवाने और गैस बुक कराने में भी दिक्कतें हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन सुविधाएं जहां जीवन को आसान बनाती हैं, वहीं सर्वर समस्याएं असुविधाएं भी पैदा करती हैं। कई दिनों से भारतीय रेल के ऑनलाइन टिकट बुक करने में यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। शुक्रवार को दोपहर के समय भारतीय रेलवे का सर्वर पूरी तरह डाउन रहा।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी निवासी सतीश कुमार को 15 मार्च को लखनऊ जाना था। उन्होंने ऑनलाइन टिकट बुक करने का प्रयास किया, पर एक घंटे तक सर्वर डाउन रहा। अब वे रात्रि में फिर से प्रयास करेंगे। कंकरखेड़ा निवासी जितेंद्र कुमार भी मेरठ सिटी स्टेशन की आरक्षण खिड़की पर पहुंचे। उन्हें राजस्थान जाने के लिए आरक्षण टिकट कराना था, जहां कर्मचारियों ने सर्वर डाउन बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह समस्या केवल ऑनलाइन टिकट तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य ऑनलाइन कार्यों को भी प्रभावित कर रही है। यात्री अपनी यात्रा की योजना बनाने में असमर्थ हैं। रेलवे अधिकारियों की ओर से इस समस्या पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed