फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sero servey from today

सीरो सर्वे आज से, पहले दिन लिए जाएंगे 456 लोगों के सैम्पल

Wed, 09 Jun 2021 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
sero servey from today
सीरो सर्वे आज से, पहले दिन लिए जाएंगे 456 सैंपल
विज्ञापन

मेरठ। सीरो सर्वे की बुधवार से शुरुआत होगी। पहले दिन 456 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। एलएलआरएम कॉलेज और केजीएमयू लखनऊ में रक्त के सैंपलों की जांच होगी। स्वास्थ्य विभाग की 16 टीमें लगाई जाएंगी। छह टीमें शहर में और 10 देहात में कार्य करेगी। एक टीम में चार सदस्य होंगे।
इस बार लखनऊ केजीएमयू के अलावा एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की माइक्रो बायोलॉजी लैब में भी नमूनों की जांच होगी। सर्वे के तहत 42 ऐसे लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे जो पूर्व में कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 18 स्लम एरिया और 20 ऐसे लोग भी शामिल होंगे, जिनमें पिछले सर्वे में एंटीबॉडी पाई गई थी। इस सर्वे के तहत बच्चों, महिला व पुरुषों के खून के सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान लोगों में कोरोना वायरस के एंटीबॉडी बनने की स्थिति पता की जाएगी। वैक्सीन लगवा चुके लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। जिससे लोगों में वैक्सीन का असर पता लगेगा।
विज्ञापन

एक गांव या वार्ड को पीएसयू (प्राइमरी सर्विलांस यूनिट) का नाम दिया गया है। जिसे चार भागों में बांटा जाएगा। हर भाग में अलग-अलग घरों से दो महिला, दो पुरुष और 10 से 18 वर्ष तक के दो लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। यह सभी सैंपल सामान्य लोगों के होंगे। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि सर्वे की तैयारी पूरी हो चुकी है। हर टीम में एक-एक डॉक्टर, एएनएम, एलटी और आशा या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रखी गई हैं। सभी को सैंपल किट उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह आगे बढ़ेगा अभियान
सीरो सर्वे के लिए परिवारों का चयन इस तरह किया जाएगा कि प्रत्येक सर्विलांस दल चिन्हित चार भागों में से किसी एक भाग में एक मकान से शुरुआत करते हुए आठ मकानों में रह रहे लोगों के नमूने लेंगे। इसमें शुरुआत के छह मकानों में प्रत्येक से 18 वर्ष से अधिक आयु के एक व्यक्ति का खून का नमूना लिया जाएगा। अंतिम दो मकानों में पांच वर्ष से 18 वर्ष की आयु के बीच एक व्यक्ति का नमूना लिया जाएगा। इस तरह सभी चार भागों से कुल 32 नमूने लिए जाएंगे। प्रत्येक क्षेत्र में 16 पुरुष व 16 महिलाओं के नमूने लिए जाएंगे। इसमें बच्चे भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed