फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seminar and rally organized in support of Citizenship Amendment Act in bijnor

बिजनौर: नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में आयोजित विचार गोष्ठी व रैली में उमड़े लोग

Sun, 12 Jan 2020 03:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 Jan 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
Seminar and rally organized in support of Citizenship Amendment Act in bijnor
caa - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आरएसएस के सामाजिक समरसता विभाग द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में आरएसएस समर्थक और नागरिक मौजूद रहे। 
विज्ञापन


विचार गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अधिनियम दूसरे देशों से उत्पीड़न सहकर आए परिवारों को नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। यह किसी की नागरिकता नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद नागरिकता संसोधन अधिनियम के समर्थन में रैली भी निकाली गई। रैली में भाजपा के सभी विधायक, पदाधिकारी, आरएसएस के पदाधिकारी समेत भारी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। रैली में भारत माता की जय व वंदेमातरम के नारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली में भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में तिरंगा यात्रा निकाली। शहर के हनुमान धाम पर आयोजित सभा मैं केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि विपक्षी दल इस कानून को लेकर लोगों में भ्रम फैला रहे हैं जिससे माहौल बिगड़ रहा है। यह कानून किसी से नहीं बल्कि देने का कानून है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न हो रहा है उन्हें परेशान किया जा रहा है। ऐसे ही उत्पीड़ित लोगों को अपने यहां नागरिकता देने के लिए यह कानून लाया गया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों से बौखलाई विपक्षी पार्टियां इस कानून को लेकर लोगों में दुष्प्रचार कर रही हैं। इनकी वजह से ही राज्यों में माहौल खराब हुए हैं लेकिन देश की जनता अब इन सब की हकीकत समझ गई है। इसी उद्देश्य से भाजपा ने लोगों के बीच जाकर इस कानून की सच्चाई बताने का निर्णय लिया है।

इस अवसर पर भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी विधायक तेजेंद्र निरवाल समेत भाजपा के कई क्षेत्रीय और जिला स्तरीय पदाधिकारी समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed