फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   semester exam form will fill from today

आज से सम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरे जाने शुरू

Tue, 01 Jun 2021 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
semester exam form will fill from today
आज से भरें जाएंगे सम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में सम सेमेस्टर जून-2021 के परीक्षा फॉर्म एक जून से ऑनलाइन भरे जाएंगे। इनकी परीक्षा विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं पूरी होने या प्रोन्नति किए जाने के बाद होंगी। फिलहाल परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून रखी गई है।
सीसीएसयू में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं अभी 70 फीसदी ही हुई हैं। वार्षिक परीक्षाओं के सिर्फ दो तिथि के पेपर हुए हैं। सभी परीक्षाएं बीच में अटकी हुई हैं। यूजीसी अगले कुछ दिन में सभी विवि को परीक्षा के संबंध में गाइड लाइन जारी कर सकती है। ये परीक्षाएं कराई जाएंगी या फिर छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत किया जाएगा, इस पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। ऐसे में आगे की परीक्षाओं पर कोई फर्क नहीं पड़े, इसको लेकर विवि ने तैयारी शुरू कर दी है। एक जून से एमए-एमएससी-एमकॉम, एमएससी कृषि, बीएससी कृषि, बीएससी होम साइंस, एलएलबी और एलएलएम के परीक्षा फार्म ऑनलाइन खोल दिए हैं।
विज्ञापन

फार्म सीसीएसयू की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in और www.ccsuweb.in पर भरे जाएंगे। ऑनलाइन फार्म और परीक्षा शुल्क जमा किए जाने की अंतिम तिथि 15 जून रखी गई है। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि अगर लॉकडाउन तब तक नहीं खुलता है तो तिथि बढ़ाई जाएगी। ऐसे में जो छात्र-छात्राएं आसानी से मोबाइल-लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं, वे फार्म भरना शुरू कर दें। इनकी परीक्षा विवि जुलाई के अंत में करा सकता है। अगला सत्र लेट न हो इसको लेकर विवि सारी तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सप्ताह होगा अधर में पड़ी परीक्षाओं पर फैसला
वार्षिक और विषम सेमेस्टर की अधर में पड़ी परीक्षाओं पर भी इस सप्ताह फैसला हो जाएगा। प्रदेश सरकार तीन सदस्यीय कुलपति की समिति से भी परीक्षा और प्रोन्नति को लेकर रिपोर्ट ले चुकी है। विवि परीक्षा या प्रोन्नति को लेकर पूरी तरह से तैयार है।
परीक्षा शुल्क न लेने की मांग
छात्र नेता अंकित अधाना का कहना है कि अभिभावकों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इसे देखते हुए परीक्षा शुल्क न लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed