{"_id":"6afd9cfc9c8e0faa5a06a3f4","slug":"selection-of-the-district-team-for-senior-womens-basketball-meerut-news-c-72-1-mct1009-162937-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीनियर महिला बास्केटबाल के लिए जिला टीम का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीनियर महिला बास्केटबाल के लिए जिला टीम का चयन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 65वीं यूपी सीनियर महिला राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 19 नवंबर तक अलीगढ़ में किया जाएगा। इसे लेकर जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से मेरठ की टीम का चयन किया गया। टीम का चयन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर हुआ। इसमें मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के लिए चुनी गई टीम में मेरठ पब्लिक वेस्ट एंड रोड से साइना खुराना, आफरीन, क्रिस्टी मलिक, अविशी, एमपीएस शास्त्रीनगर से अंशिका शर्मा, कनिष्का यादव का चयन किया गया। सोफिया से तनिष्का सिंह, आयुषी, प्रियांशी का चयन किया गया।
इसके अलावा चयनित की गईं छवि तोमर, आदिति गोस्वामी भी मेरठ पब्लिक स्कूल की छात्र रह चुकी हैं। टीम में पल्लवी ने भी जगह बनाई। अमरजीत सिंह को टीम का मुख्य कोच व ज्योति को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव मिर्जा शहबाज व अध्यक्ष सौरभ जैन ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।