फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Selection of the 17-member Kabaddi team from Meerut Division.

Meerut News: मेरठ मंडल की 17 सदस्यो की कबड्डी टीम का चयन

Wed, 23 Sep 2026 06:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
Selection of the 17-member Kabaddi team from Meerut Division.
प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता को मेरठ मंडल की टीम चयनित
अयोध्या में 25 से 27 सितंबर तक होने वाली प्रदेशस्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग
विज्ञापन

चुनी गई 17 सदस्यों वाली टीम में मेरठ जिले के आठ खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रदेशस्तरीय समन्वय जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 सितंबर तक अयोध्या में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसे लेकर बुधवार को मेरठ मंडल की 17 सदस्यों की टीम का चयन किया गया।
ट्रायल के आधार पर मेरठ मंडल की टीम का चयन हुआ। इसमें मेरठ से सतेंद्र सिंह, सुजीत कुमार, सुधीर सिंह, कृष्णपाल, रामवीर सिंह, राजकुमार और चंद का चयन किया गया। बागपत से अशोक, सतेंद्र, रामवीर सिंह, विनय कुमार, ओमप्रकाश को टीम में जगह मिली। हापुड़ से सुबोध कुमार को टीम में शामिल किया गया। बागपत के चरण सिंह को भी टीम में मौका दिया गया। इसके अलावा मेरठ के प्रदीप कुमार, गौतमबुद्धनगर के कपिल और बुलंदशहर के मुकेश को स्टैंड बाय में रखा गया। कोपिंद्र कुमार को टीम मैनेजर बनाया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने भी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन

इन प्रदेशीय प्रतियोगिताओं के भी होंगे ट्रायल
प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 9 अक्तूबर तक गाजियाबाद में होगा। इसे लेकर जिला ट्रायल 29 को दोपहर 3 बजे और मंडल के ट्रायल 30 को सुबह 11 बजे से होंगे। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता 12 से 17 अक्तूबर तक इटावा में होगी। इसके जिला ट्रायल 7 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे और मंडल के ट्रायल 8 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से होंगे। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 17 अक्तूबर तक अलीगढ़ में होगा। जिला ट्रायल 29 सितंबर को दोपहर 3 से और मंडल के ट्रायल 30 को सुबह 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता 7 से 8 अक्तूबर तक इटावा में होगी। इसके जिला स्तरीय ट्रायल 30 सितंबर को दोपहर 3 बजे से और मंडल के ट्रायल 1 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से स्टेडियम में होंगे। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 29 से 30 सितंबर तक बरेली में होगी। इसे लेकर जिला ट्रायल 25 को दोपहर 3 बजे से और मंडल के ट्रायल 26 को सुबह 11 बजे से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed