{"_id":"6079f57c8ebc3e245a77357b","slug":"seeds-of-basmati-will-sell-from-20th-april-meerut-news-mrt534800218","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 अप्रैल से शुरू होंगी बासमती धान बीज की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 अप्रैल से शुरू होंगी बासमती धान बीज की बिक्री
विज्ञापन
20 अप्रैल से शुरू होगी बासमती धान के बीज की बिक्री
मोदीपुरम (मेरठ)। बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान मोदीपुरम में बासमती धान के बीज की बिक्री 20 अप्रैल से शुरू की जाएगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार धान की बिक्री के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं। किसानों से नकद भुगतान नहीं लिया जाएगा। एटीएम या अन्य डिजिटल माध्यम से भुगतान करना होगा।
प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रितेश शर्मा ने बताया कि विभिन्न प्रजातियों के बासमती धान के बीज की बिक्री होगी। जो किसान समूह में अधिक धान का बीज लेंगे, उन्हें पहले आईडी पर समूह में शामिल होने वाले किसानों और बीज की मात्रा की जानकारी देनी होगी। किसानों, एफपीओ, एनजीओ, स्वयं सहायता समूह, गर्वमेंट फार्म, कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्रों के अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि केंद्र पर पूसा बासमती 1509, पूसा बासमी 1637, पूसा बासमती 1121, पूसा बासमती 1718, पूसा बासमती 1728 की प्रजाति के बीज उपलब्ध है। सभी प्रजाति के बीज की कीमत 85 रुपये प्रति किलो है। यह बीज 10 किलो की पैकिंग में उपलब्ध है।
विज्ञापन
---
बिक्री के लिए यह नियम किए लागू
- किसान मास्क अवश्य लगाकर आएं, अपने साथ एटीएम कार्ड लाएं, नकद भुगतान नहीं होगा
- उचित दूरी बनाए रखें, व्यवस्था में सहयोग करें, कतार में ही बीज लें
- बीज वितरण कार्य दिवस में सुबह नौ बजे शाम 3:30 तक ही किया जाएगा
- जो किसान समूह में बीज खरीदना चाहते हैं तो वह डा. रितेश शर्मा, प्रधान वैज्ञानिक को ईमेल से विवरण भेजें
- इस ईमेल आईडी riteshbedf5048@gmail.com पर भेजे जानकारी