फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   See also the plight of roads in the district

जिले में सड़कों की दुर्दशा भी देख लो प्रभारी मंत्री जी

Wed, 27 Nov 2019 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
See also the plight of roads in the district
बिजनौर के ग्राम मंडावली से बाकरपुर गढ़ी की खस्ताहाल सड़क। - फोटो : BIJNOR
जिले में सड़कों की दुर्दशा भी देख लो प्रभारी मंत्री जी
विज्ञापन

बिजनौर। आज जिले में प्रभारी मंत्री आ रहे हैं। अफसर तैयारी में जुटे हैं। जिस रास्ते से मंत्री आएंगे, वहां ऐसी सफाई कराई गई कि मंत्री जी को गंदगी नजर न आए और गड्ढे भी ना मिलें। जबकि जिले में सड़कों की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। एक दर्जन से ज्यादा सड़कें खस्ताहाल में हैं। सड़कों के गड्ढों ने सफर दुश्वार कर दिया है, तो हादसों का खतरा बना रहता है। उच्चाधिकारी भी यहां से गुजरते हैं, लेकिन इनकी सुध नहीं ली जाती। जब जनप्रतिनिधि और अफसर भी आखिर इन सड़कों को गड्ढामुक्त कौन कराएगा। कहना गलत नहीं होगा, मंत्री जी इन बदहाल सड़कों को भी देख लो।
बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल अब तक तीन से चार दौरे जनपद में कर चुके हैं। अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं धरातल पर लाने को समीक्षा की जाती हैं।
विज्ञापन

उधर, मंडलायुक्त भी महीने में दो बार जिले में आ रहे हैं। वह भी अधीनस्थों को निर्देश देते हैं कि सड़कों को गड्ढामुक्त कराएं, योजनाओं को गुणवत्तापरक ढंग से निर्धारित समय में पूर्ण कराएं।?
विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद इसके जिले में सड़कों की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। कलक्ट्रेट व विकास भवन की तथा नजीबाबाद बस स्टैंड के पास सड़क की हालत यह है कि वहां से दुपहिया वाहन चालकों ने तो गुजरना तक बंद कर दिया है।
कुछ माह पहले जिले के दौरे पर आए नगर विकास मंत्री की गाड़ी भी यहीं से हिचकोले खाते हुए निकली थी, लेकिन इसके बाद भी सड़क की मरम्मत तक नहीं की गई है। रोडवेज के सामने बैठी सड़क को सही करने के लिए अब तक कुछ नहीं किया गया है। यह हाल जिला मुख्यालय की सड़कों का है तो तहसील व देहात की सड़कों के बारे में तो अनुमान ही लगाया जा सकता है।
15 किमी मार्ग गड्ढे में तब्दील
चंदक/बेगावाला। दो राज्यों उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की सीमाओं को जोड़ने वाला किरतपुर भोजपुर, चंदक बालावाली, लक्सर मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है । इस मार्ग से मुरादाबाद व सहारनपुर की दूरी 60 किमी कम हो जाती है । सहारनपुर जाने के लिए वाया नजीबाबाद, हरिद्वार रुड़की होकर जाते हैं। भोजपुर से लेकर बुडगरा, दौलतपुर, रायपुर बेरीसाल, पिरागी, गोपालपुर गांव से होकर 15 किमी मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है।
उधर, मंडावली मार्ग की बुरी हालत है। मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। एक दर्जन से अधिक गांव वालों को यह सड़क जिला मुख्यालय से जोड़ती है। गांव वाले सड़क को बनाने की काफी समय से मांग करते आ रहे हैं। इस सड़क के लिए इस्टीमेट भी बनाया गया लेकिन सड़क बनाने का काम महीनों बाद भी शुरू नहीं हुआ है।

इन मार्गों की हालत है खराब
- हल्दौर से पैजनियां जाने वाला मार्ग
- बिजनौर से बैगावाला जाने वाले मार्ग भी बदहाल
- बिजनौर में ईदगाह वाली रिंग रोड खस्ताहल
- नगीना - काशीपुर हाईवे 74 में गड्ढों की भरमार
- सरगथल से राजा का ताजपुर मार्ग पर चलना है दुश्वार
- जैतरा से मधी परमावाला मार्ग अधिकांश खराब
- पुराना धामपुर से गजरौला मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल

बिजनौर से रावली की खस्ताहाल सड़क।

बिजनौर से रावली की खस्ताहाल सड़क।- फोटो : BIJNOR

चंदक में दो राज्यों की सीमाओं को जोड़ने वाला मार्ग हुआ खस्ताहाल।

चंदक में दो राज्यों की सीमाओं को जोड़ने वाला मार्ग हुआ खस्ताहाल।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed