{"_id":"68cac23b8536f94e010eb9be","slug":"security-tightened-no-entry-into-the-agricultural-university-campus-without-a-pass-meerut-news-c-76-1-smrt1039-106324-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्त हुई सुरक्षा : कृषि विवि परिसर में बिना पास पास नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्त हुई सुरक्षा : कृषि विवि परिसर में बिना पास पास नहीं मिलेगा प्रवेश
Wed, 17 Sep 2025 07:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 17 Sep 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
छात्र से मारपीट के बाद कुलपति ने बढ़ाई सुरक्षा, मारपीट में एक नामजद और छह-सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, कुलपति ने जांच टीम गठित की जल्द सौंपेगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की कैंटीन के बाहर छात्रा के प्रेमी के साथ हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक नामजद व छह-सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कमेटी भी अपनी जांच कर जल्द कुलपति को रिपोर्ट सौंपेगी। उधर घटना के बाद विवि परिसर में सुरक्षा सख्त कर दी गई। बिना पास के नहीं दी गई किसी को प्रवेश नहीं दिया गया।
कृषि विवि की एक छात्रा मंगलवार देर शाम कैंटीन के बाहर अपने प्रेमी से बात कर रही थी। इस दौरान पूर्व प्रेमी अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा और प्रेमी छात्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। छात्रा मारपीट होते देख वहां से निकल गई। इस दौरान एक नकाबपोश युवक ने छात्र पर तमंचे से फायर किया, जिसमें वह बाल बाल बच गया। पुलिस ने मौके पहुंचकर जांच की थी और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया था। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में मवाना निवासी पीड़ित छात्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी सोफीपुर निवासी देव वर्मा व उसके लगभग छह-सात अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। नकाबपोश के बारे में जानकारी जुटाने में जुट गई है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि पीड़ित छात्र अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है, वह काफी घबराया हुआ है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
चारों गेट पर बढ़ाई सुरक्षा
मोदीपुरम। कृषि विवि की कैंटीन के बाहर हुई मारपीट व फायरिंग की घटना के बाद कुलपति डॉ. केके सिंह के निर्देश पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके निर्देश पर बुधवार को विवि में आने वाले विद्यार्थी, शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारियों को बिना पास दिखाए एंट्री नहीं दी गई। उन्होंने निर्देश दिया कि बिना पास के किसी को भी प्रवेश न करने दिया जाए। सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र कटारिया ने बताया कि विवि के चारों गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पास अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
जल्द कमेटी सौंपेगी रिपोर्ट
मोदीपुरम। छात्र के साथ हुई मारपीट व फायरिंग की घटना के बाद कुलपति डॉ. केके सिंह ने सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र कटारिया, अरविंद राणा, हरिओम कटिहार के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया है, जो पूरे मामले की जांच कर रही है। कमेटी छात्रा से पूछताछ के अलावा वहां मौजूद अन्य छात्रों, कैंटीन संचालक आदि से पूछताछ कर रही है। कमेटी जल्द अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी। दोषी पाए जाने वाले छात्रों को विवि से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।