फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Security personnel carried out theft in the closed meat factory of former minister

Meerut News: पूर्व मंत्री हाजी याकूब की बंद पड़ी मीट फैक्टरी में सुरक्षाकर्मी ने कराई चोरी

Thu, 06 Feb 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Security personnel carried out theft in the closed meat factory of former minister
- चोरी का सामान लदे वाहन सहित चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- सुपरवाइजर की मदद से पकड़े, तीन चकमा देकर भागे
संवाद न्यूज़ एजेंसी
खरखौदा/मेरठ। हापुड़ रोड पर पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की ढाई वर्ष से अधिक से बंद पड़ी मीट फैक्टरी में तैनात सुरक्षाकर्मी आकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर सामान चोरी कर लिया। फैक्टरी में तैनात सुपरवाइजर हाजी मुमताज ने अन्य लोगों की मदद से चार आरोपियों को पकड़ लिया तथा तीन मौके से फरार हो गए। इस मामले में सुपरवाइजर ने लोहियानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
हापुड़-मेरठ रोड स्थित गांव अल्लीपुर में बंद पड़ी पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की (अल फहीम मिटेक्स प्राइवेट लिमिटेड )मीट फैक्टरी के सुपरवाइजर हाजी मुमताज निवासी अनूपगढ़ फाजलपुर थाना कंकरखेड़ा के अनुसार मंगलवार रात फैक्टरी में तैनात सुरक्षाकर्मी आकाश, रिफाकत अली कुछ लोगों के साथ मिलकर फैक्टरी से सामान चोरी कर रहे थे। जहां से लोहे का सरिया, मशीन के पार्ट्स, स्टील की 55 टेबल काटकर सहित काफी स्क्रैप का सामान छोटा हाथी में लाद लिया।
विज्ञापन

सुपरवाइजर के अनुसार अल्लीपुर निवासी एक व्यक्ति मेरठ से रात्रि में दूध डालकर लौट रहा था। उसने फैक्टरी के बंद पड़े बीच वाले गेट के सामने एक छोटा हाथी व एक स्कूटी को खड़ा देखा तो उसे शक हुआ। उसने तुरंत ही सुपरवाइजर को फोन किया। जब हाजी मुमताज अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा तो गाड़ी में फैक्टरी का सामान रखा देखा। मौका पाकर वहां से तीन आरोपी फरार हो गए। लेकिन भीड़ ने चार आरोपियों मोबिन निवासी जाहिदपुर, अकरम निवासी इस्लामाबाद सरधना, विकास उर्फ कास निवासी गुलपुर कश्मीर, गार्ड रिफाकत अली निवासी गुलपुर कश्मीर को को सामान सहित पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपरवाइजर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेते हुए सामान अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में सुपरवाइजर ने थाना पर तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
---------
प्रशासन ने बंद कराई थी फैक्टरी
अवैध संचालन के तहत 31 मार्च 2022 को पुलिस प्रशासन की टीम ने फैक्टरी पर सील लगा दी थी। इस मामले में हाजी याकूब, उसके दोनों बेटे व पत्नी सहित 17 लोगों को नामजद किया गया था। बाद में पुलिस प्रशासन द्वारा हाजी याकूब व उसके दोनों बेटे पत्नी सहित साथ लोगों को गैंगस्टर के तहत भी निरुद्ध किया गया था। इस समय सभी जमानत पर जेल से बाहर हैं।

------------
चोरी का आठवां मामला
कंपनी के लीगल एडवाइजर धर्मेंद्र यादव के अनुसार जिस समय फैक्टरी पर सील लगाई गई, उस समय यह क्षेत्र खरखौदा थाना के अंतर्गत आता था। सील लगने के बाद फैक्टरी की सुरक्षा को लेकर पुलिस पिकेट भी तैनात की गई थी। पुलिस पिकेट की मौजूदगी में की फैक्टरी में छह बार बड़ी चोरियां हुई थीं। लेकिन अब फैक्टरी में कोई पुलिस पिकेट नहीं है।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed