उत्तर प्रदेश के अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या अभी तक एक रहस्य बनी हुई है। लेकिन ये कुछ सवाल है जिनमें मुन्ना बजरंगी का असली हत्यारा छिपा हुआ है। जानिए आखिर क्या है ये सवाल?
Pics: डॉन मुन्ना बजरंगी के मर्डर का रहस्य, इन बड़े सवालों में छिपा असली हत्यारा, जानिए कौन?
अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। घटना से जुड़ी अलग-अलग थ्योरी पर पुलिस की टीमें फोकस कर रही है। हत्या और पिस्टल बरामदगी प्रकरण में बुधवार को मामले के विवेचक एसओ खेकड़ा ने जेल पहुंचकर सुनील राठी और अन्य बंदियों से बात की।
मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में जांच तेज कर दी गई है। बुधवार को खेकड़ा थाने के प्रभारी रजनीश कुमार ने जेल पहुंचकर सुनील राठी समेत अन्य बंदियों के बयान दर्ज किए। वारदात सुपारी लेकर अंजाम दी गई या फिर वर्चस्व की जंग वजह बनी है। सुबह बजरंगी और राठी कितनी देर एक-दूसरे के साथ रहे और दोनों में क्या बातें हुई। किस बात पर दोनों की कहासुनी हुई, जो बात हत्या तक जा पहुंची। हत्या की प्लानिंग अगर पहले से थी तो इसमें कौन-कौन और क्यों शामिल हैं। झांसी से बागपत जेल तक बजरंगी के लाने और इसके पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।
पढ़ें : हत्या की रात सुनील राठी ने मुन्ना बजरंगी को लगाया था गले, आखिर क्या है तीसरे स्टूल का राज ?
वहीं एसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है कि पिस्टल कर्मचारियों की लापरवाही से जेल में गया या इस मामले में किसी की मिलीभगत है। पिस्टल बरामदगी के मामले में कई बंदियों के बयान लिए गए हैं। आगे जानिए बड़े सवाल...
पढ़ें : बागपत जेल में ऐसे कटी थी मुन्ना बजरंगी की 'आखिरी' रात... कुख्यात सुन्हैड़ा ने खोले कई राज
पुलिस जांच की थ्योरी
थ्योरी 1- सुनील राठी की कोई रंजिश मुन्ना बजरंगी के साथ थी या फिर किसी दूसरे माफिया के इशारे पर सुपारी लेकर उसकी हत्या की गई। गैंगवार और वर्चस्व की जंग में तो हत्या नहीं की गई। किसी प्रापर्टी या ठेके को लेकर तो दोनों के बीच विवाद नहीं था।