{"_id":"6a885e228f978a7d07023967","slug":"secondary-level-sports-competitions-to-be-held-in-meerut-from-the-29th-meerut-news-c-72-1-mct1009-158099-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ में 29 से हाेंगी माध्यमिक खेल प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ में 29 से हाेंगी माध्यमिक खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
शूटिंग और कराटे प्रतियोगिता का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से भी खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी की जा चुकी है। विभाग की ओर से मेरठ में भी दो प्रतियोगिताओं शूटिंग और कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर से सभी खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
शूटिंग प्रतियोगिता और कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त से 2 सितंबर तक मेरठ में किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से 250 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए विभाग की ओर से भी पूरी तैयारी की जा रही है। शूटिंग रेंज का भी चयन किया जा रहा है। वहीं विभाग की ओर से जिले की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 24 अगस्त को एसडी सदर इंटर कॉलेज में किया जाएगा। तियोगिता के आधार पर चयनित टीम 10 सितंबर को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। एसडी सदर में खेल महोत्सव के तहत 27 अगस्त को भी जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले से कई स्कूलों की टीम हिस्सा लेंगी। इसके बाद 29 अगस्त को खेल दिवस के मौके पर कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारी की जा रही है।