फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   second day deed on ganga expressway

गंगा एक्सप्रेस-वे : लगातार दूसरे दिन हुए नौ बैनामे, आज भी पहुंचेंगे किसान

Sat, 27 Feb 2021 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
second day deed on ganga expressway
लगातार दूसरे दिन हुए नौ बैनामे, आज भी पहुंचेंगे किसान
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जाने वाले सरकार की प्राथमिकता में शामिल गंगा एक्सप्रेस-वे की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। लगातार दूसरे दिन एक्सप्रेस-वे के एलाइनमेंट में शामिल धनोटा गांव के नौ बैनामे किए गए। मेरठ जिले के नौ गांवों से गंगा एक्सप्रेस-वे को गुजारा जाना है। इससे पहले बृहस्पतिवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से 15 जून तक भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, शनिवार को भी लेखपालों ने सूचना देकर किसानों को बैनामें के लिए बुलाया है। इमरान सैफी ने बताया कि शुक्रवार अतराड़ा, लौटी गांव के किसानों को बुलाया गया है। जिससे प्रक्रिया में तेजी लाकर जल्द भूमि अधिग्रहण किया जा सके। हालांकि, कुछ गांवों के किसान सरकार द्वारा दिए जा रहे सर्किल रेट के चार गुना मुआवजे की दर से नाराज हैं। वह इसे बढ़ाने की मांग भी कर रहे हैं। वहीं, कुछ किसान इसी रेट पर बैनामे करा रहे हैं। जिससे सरकार की प्राथमिकता में शामिल प्रोजेक्ट की गति में देरी न हो सके। इस एक्सप्रेस-वे में पहले ही एलाइनमेंट को लेकर काफी विवाद हो चुका है। ये विवाद मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed