{"_id":"656f858421a51a7ab9099192","slug":"sdrf-team-searched-for-the-young-man-drowned-in-the-pond-no-clue-found-meerut-news-c-40-1-smrt1041-2921-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एसडीआरएफ की टीम ने की तालाब में डूबे युवक की तलाश, नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एसडीआरएफ की टीम ने की तालाब में डूबे युवक की तलाश, नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
मवाना। रविवार की रात गांव किशनपुर बिराना में पड़ोस में शादी समारोह में डीजे पर डांस करते समय पैर फिसलने से तालाब में गिरे रामकुमार (35 वर्ष) का मंगलवार को भी कोई सुराग नहीं लगा। एसडीआरएफ की टीम ने भी गांव पहुंचकर तालाब में रामकुमार को तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं लग सका। वहीं ब्लाॅक प्रमुख पति डाॅ. योगेश वर्मा भी गांव में डेरा डाले रहे तथा रामकुमार को तलाश कराने का प्रयास किया।
गांव किशनपुर बिराना रामकुमार (35) पुत्र भूप सिंह पड़ोस में आई बरात में बज रहे डीजे पर डांस करने के दौरान पैर फिसल जाने से तालाब में जा गिरा था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर अन्य ग्रामीणों ने युवक को बचाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची तथा गोताखोरों के माध्यम से रामकुमार को तलाश कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
मंगलवार को ब्लाॅक प्रमुख पति डाॅ. योगेश प्रधान सुबह से ही तालाब के किनारे पर डेरा डाले रहे। पांच बंगाली गोताखोर रामकुमार की तलाश में पूरे दिन तालाब में जुटे रहे। शाम के समय एसडीआरएफ की टीम मनोज कुमार के नेतृत्व में पहुंची और अंधेरा होने तक रामकुमार को तालाब में तलाश करती रही, लेकिन रामकुमार का कोई सुराग नहीं लग सका। डाॅ. योगेश प्रधान ने बताया कि अंधेरा होने के कारण तलाश बंद की गई है। एसडीआरएफ की टीम के ठहरने व खाने की व्यवस्था उनके द्वारा गांव में ही करा दी गई है। बुधवार को सुबह से फिर से रामकुमार की तलाश टीम द्वारा की जाएगी। संवाद