{"_id":"636569a233994d5f465e6974","slug":"sdm-inspected-the-election-booth-sardana-news-mrt612237862","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव को लेकर एसडीएम ने बूथों पर बीएलओ को निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव को लेकर एसडीएम ने बूथों पर बीएलओ को निर्देश दिए
विज्ञापन
एसडीएम ने मतदान केंद्र पर जाकर बूथ जांचे
सरधना। नगर पालिका निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए एसडीएम सत्यप्रकाश तथा तहसीलदार नटवर सिंह ने नगर के बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति का दो जगह नाम है या व्यक्ति का निधन हो गया है और उसका नाम मतदाता सूची में चल रहा है तो उन्हें गंभीरता से लें।
एसडीएम मतदान केंद्र सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज व संत जोसफ्स डिग्री कॉलेज पर पहुंचे। यहां उन्होंने बूथों का निरीक्षण कर मतदाता पुननरीक्षण सूचियों का अवलोकन किया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि सात नवंबर तक अपने बूथ पर रहें और जिस किसी पात्र मतदाता का वोट बनने से छूट गया है उसका वोट बनाएं। किसी को कोई आपत्ति हो तो उसकी आपत्ति लेकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करें। मृत लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाएं। मतदाता सूची कार्य में शिथिलता बरतने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को भी मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्था देखने के निर्देश दिए गए हैं।
एसडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण
मवाना। उपजिलाधिकारी अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मखदूमपुर रोड पर स्थित मदरसे में बनने वाले चार बूथों का निरीक्षण किया। वहां पर स्थिति ठीक नहीं होने के कारण चारों बूथों को किसी अन्य स्थान पर स्थापित करने का निर्णय लिया। दो बूथ मखदूमपुर बस स्टैंड के पास सामुदायिक केंद्र पर बनाए जाने तथा शेष के संबंध में शीघ्र ही जांच करने की बात कही। उन्होंने आर्य कन्या इंटर कालेज में बनने वाले बूथों की भी निरीक्षण किया। संवाद