{"_id":"6936de0aaaa26ef44402a2a9","slug":"sdm-handed-over-investigation-into-the-matter-of-spreading-dirt-from-the-dairy-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110660-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डेयरी से गंदगी फैलाने के मामले में एसडीएम को जांच सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डेयरी से गंदगी फैलाने के मामले में एसडीएम को जांच सौंपी
विज्ञापन
संवाद एजेंसी
सरधना। कालंद रोड पर प्लाट के निकट अवैध रूप से संचालित डेयरी से स्थानीय लोगों को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। डेयरी से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में दूषित पानी नालों व सड़क पर छोड़े जाने से क्षेत्र में गंदगी, बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों ने बीमारी फैलने की आशंका जताते हुए डीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। डीएम ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सरधना को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शिकायत में कहा गया है कि डेयरी संचालक की लापरवाही के कारण मुख्य नाला पूरी तरह बंद हो चुका है। गंदा पानी सड़क पर फैलने से लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है और घरों के आसपास असहनीय दुर्गंध बनी रहती है। मच्छरों की बढ़ी तादाद से डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि डेयरी संचालक से शिकायत करने पर वह गाली-गलौज करता है। कई परिवारों ने परेशान होकर अपने घरों पर मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगा दिए थे। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देव राय ने समस्या के निस्तारण की मांग की थी।
जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच एसडीएम सरधना को सौंप दी है। एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वह मौके का निरीक्षण कर डेयरी द्वारा किए जा रहे प्रदूषण, गंदे पानी की निकासी और धमकियों के आरोपों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।