{"_id":"6a2d8ea329ddd482650c5385","slug":"sdm-conducts-raid-in-ganganagar-three-hotels-found-operating-without-registration-liquor-shop-also-inspected-meerut-news-c-72-1-mct1012-154681-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गंगानगर में एसडीएम का छापा, तीन होटल बिना पंजीकरण संचालित मिले, वाइन शॉप भी जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गंगानगर में एसडीएम का छापा, तीन होटल बिना पंजीकरण संचालित मिले, वाइन शॉप भी जांची
विज्ञापन
- गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित गीतांजलि, अतिथि, सनराइज में छापा, बिना लाइसेंस संचालित मिले होटल
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। गंगानगर में शनिवार रात को एसडीएम सदर दीपक माथुर ने सीओ सदर देहात सुधीर सिंह, आबकारी इंस्पेक्टर के साथ मिलकर होटल और शराब की दुकानों पर छापे की कार्रवाई की। जांच में होटल बिना पंजीकरण पाए गए।
एसडीएम सदर दीपक माथुर टीम के साथ सबसे पहले गंगा सागर के सामने स्थित अंग्रेजी व बीयर शॉप पर पहुंचे। वहां ओवर रेट, एक्सपायरी सहित अन्य चीजें जांची। उन्होंने शराब का स्टॉक का रिकॉर्ड भी देखा। उसके बाद सभी शॉप के सामने स्थित सनराइस होटल पहुंचे। यहां पुलिस को काफी समय से अनैतिक कायों की सूचना मिल रही थी। टीम को देखते ही भगदड़ मच गई। टीम ने होटल का एंट्री रजिस्टर चेक किया। होटल मालिक के पास किसी भी तरह का लाइसेंस नहीं मिला। उसके बाद टीम ने गीतांजलि होटल, अतिथि होटल में छापा मारकर जांच की। वहां होटल में शराब की बोतल पाई गई। इनके दोनों होटल में भी किसी तरह का लाइसेंस, फायर विभाग की एनओसी नहीं मिली।
एसडीएम सदर ने गंगानगर थाना प्रभारी विनय कुमार को समय समय पर इस तरह के होटलों की सूची बनाकर सख्त कार्रवाई निर्देश दिए। उन्होंने समय समय में चेकिंग अभियान के बारे में निर्देशित किया। करीब 1.30 घंटे चेकिंग के बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -