{"_id":"677ffda99f2e2076ca014b27","slug":"sdfdsfdsdsfdsfdsfdsfdsfd-meerut-news-c-14-1-mrt1051-754373-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रक की टक्कर से इंश्योरेंस कंपनी के अकाउंटेंट की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रक की टक्कर से इंश्योरेंस कंपनी के अकाउंटेंट की मौत
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु पर बृहस्पतिवार शाम ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार इंश्योरेंस कंपनी के अकाउंटेंट की मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गए। हादसा होते ही मलियाना पुल पर जाम लग गया और दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।
सूरजकुंड स्थित लक्ष्मीनगर निवासी अजय गर्ग (55) पुत्र ईश्वर दयाल गर्ग बृहस्पतिवार करीब शाम 6:30 बजे बागपत की तरफ से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु पर पीछे से तेजगति में आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। अजय गर्ग की मौके पर मौत हो गई। लोगों ने वहां जाम लगा दिया। अजय गर्ग के मोबाइल से उनके परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। इंस्पेक्टर टीपीनगर सुबोध सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अजय गर्ग के तीन बेटे मोहित गर्ग, रोहित गर्ग, ध्रुव गर्ग और पत्नी सीमा गर्ग है। परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।