फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SD Inter College wins Volleyball Championship

Meerut News: एसडी इंटर कॉलेज का वॉलीबाल चैंपियनशिप पर कब्जा

Thu, 27 Nov 2025 07:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
SD Inter College wins Volleyball Championship
सरूरपुर। कदम प​ब्लिक स्कूल आयोजित वॉलीबॉल चैंपियन​शिप ट्राफी के साथ विजेता  टीम। संवाद
दो दिवसीय चौधरी हरि सिंह मेमोरियल वॉलीबाल चैंपियनशिप का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सरूरपुर। कदम रिसोर्ट्स में चल रही दो दिवसीय चौधरी हरि सिंह मेमोरियल वॉलीबाल चैंपियनशिप पर बृहस्पतिवार को एसडी इंटर कॉलेज की टीम ने कब्जा जमाया।
गांव भूनी स्थित कदम पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित वॉलीबाल चैंपियनशिप के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के अंडर 14 आयु वर्ग में एसडी इंटर कॉलेज ने पहले सेट में 25-23 और दूसरे सेट में 26-24 से कदम पब्लिक स्कूल की टीम पर जीत दर्ज कर पहला स्थान प्राप्त किया। कदम पब्लिक स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। दूसरे मुकाबले में न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल ने पहले सेट में 25-19 और दूसरे सेट में 25-16 से अशोका अकादमी को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके साथ ही अंडर 17 आयु वर्ग में न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल ने पहले सेट में 25-17 और दूसरे सेट में 25-21 से द आर्यांश पब्लिक स्कूल को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कदम पब्लिक स्कूल की टीम ने पहले सेट में 25-14 और दूसरे सेट में 25-23 से दिल्ली ग्लोबल पब्लिक स्कूल को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। चैंपियनशिप की विजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी किरनपाल राना और राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी रंजन चौधरी ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते है। कदम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक संजीव चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र की ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना रहा। उनके पिता की 11वीं पुण्यतिथि पर चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed