{"_id":"689a5a7cfb3e6e7ed9003f02","slug":"sd-blue-won-the-under-17-match-and-dn-college-won-the-under-14-match-meerut-news-c-72-1-mrt1058-138576-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-17 में एसडी ब्लू और 14 में डीएन कालेज ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-17 में एसडी ब्लू और 14 में डीएन कालेज ने जीते मैच
विज्ञापन
सुनील कैथवास...एसडी सदर इंटर कालेज में आयोजित हाकी प्रतियोगिता में विजेता एसडी ब्ल्यू टीम और मु
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर अंडर-14 और अंडर- 17 वर्ग में हॉकी प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। सोमवार को पहला मुकाबला अंडर 17 वर्षीय वर्ग में एसडी ब्लू टीम डीएवी सदर टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एसडी ब्लू टीम ने डीएवी स्कूल सदर टीम को 2-0 से पराजित कर जीत दर्ज की।
एसडी ब्लू टीम की ओर से मैच के 14वें मिनट में राघव प्रजापति व मैच के 22वें मिनट में वंश गिरी ने अपने टीम के लिए गोल किए। जबकि पराजित टीम कोई गोल न कर सकी। वहीं, हॉकी लीग का 14 वर्षीय वर्ग का मुकाबला डीएन कॉलेज व सुपर स्टार टीम के बीच हुआ। इसमें डीएन कॉलेज टीम ने सुपरस्टार टीम को 1-0 से पराजित कर विजय हासिल की । टीम की तरफ से वरुण शर्मा ने मैच की 42वें मिनट में गोल किया।
मैच से पहले मुख्य अतिथि पंडित सोहनलाल क्लासिक हॉकी मेकर के पुत्र राजू शर्मा ने मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले एसडी ब्लू टीम के खिलाड़ी यश कुमार, कृष्णा लोधी, ऋषि लोधी को ग्रेफाइट हॉकी पैड और बाल देकर सम्मान किया। मैच के निर्णयक कौशल चौधरी, आकाश चौहान रहे । इस मौके पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार और हॉकी प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।