फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Screenplay of Vineet's kidnapping turned out to be false

झूठी निकली विनीत के अपहरण की पटकथा

Wed, 14 Apr 2021 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Screenplay of Vineet's kidnapping turned out to be false
झूठी निकली विनीत के अपहरण की पटकथा
विज्ञापन

सरधना। सोमवार रात अलीपुर-मदारपुरा संपर्क मार्ग पर जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार अश्वनी शर्मा के समर्थक विनीत के अपहरण की पटकथा झूठी निकली। यह सब दूसरे उम्मीदवार को बदनाम करने की नीयत से किया गया था। पुलिस ने रात में ही गाड़ी समेत अपहृत को मुजफ्फरनगर से बरामद कर लिया था। पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ।
कस्बे के वार्ड 10 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा के राहुल चौहान टेहरकी और बसपा से अश्वनी शर्मा निवासी अलीपुर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। सोमवार रात अश्वनी शर्मा के समर्थन में कुलंजन की तरफ से चुनाव प्रचार करके गाड़ी चालक अलीपुर निवासी विनीत व अन्य कार से गांव अलीपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मोनू व अन्य ने आरोप लगाया कि अलीपुर-मदारपुरा रोड पर खडे़ हथियारबंद बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें कार से नीचे उतार दिया, जबकि अश्वनी शर्मा के समर्थक विनीत के साथ मारपीट कर उनकी ही गाड़ी में अपहरण कर ले गए। काफी संख्या में ग्रामीण रात में ही थाने पहुंच गए और हंगामा किया। लोगों ने जिला पंचायत सदस्य पद के दूसरे दावेदार पर अपहरण कराने का अंदेशा जताया, जिसे लेकर पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने देर रात मुजफ्फरनगर से अपहृत विनीत और लूटी गई कार को बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में विनीत ने बताया कि उसके साथ चार अन्य साथियों ने भाजपा के जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी राहुल चौहान टेहरकी को चुनाव में बदनाम करने व चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए यह ड्रामा रचा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता व घेराबंदी के बीच वह सफल नहीं हो सके।
एसआई लियाकत अली ने अपहरण की फर्जी सूचना देने के मामले में अलीपुर निवासी विनित पुत्र प्रेमपाल, दीपक पुत्र मुकेश, हर्ष पुत्र सतीश, गजेंद्र पुत्र प्रभुदयाल व गाड़ी चालक मोनू निवासी न्यू विकास नगर लोनी गाजियाबाद के खिलाफ धारा 182, 177, 211 में कार्रवाई की। जबकि सोमवार इस मामले में थाने में जमकर हंगामा किया गया था, जिससे माहौल खराब हो सकता था।

आरोपियों को थाने बुलाया
मामला संज्ञान में है। झूठी सूचना देने पर 182 की कार्रवाई की गई है। इस मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को सभी पांचों आरोपियों को फिर से थाने बुलाया गया है। -आरपी शाही, सीओ, सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed