{"_id":"696ff245f97e170ab80c6591","slug":"scooty-rider-caught-in-chinese-manjha-gets-12-stitches-on-neck-meerut-news-c-72-1-mct1011-147545-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चीनी मांझे की चपेट में स्कूटी सवार, गर्दन पर आए 12 टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चीनी मांझे की चपेट में स्कूटी सवार, गर्दन पर आए 12 टांके
विज्ञापन
मेरठ। शहर में प्रतिबंधित चीनी मांझे का खतरनाक खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन की तमाम सख्ती और दावों के बावजूद यह मौत की डोर राहगीरों के लिए काल साबित हो रही है। ताजा मामला टीपी नगर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड का है जहां मंगलवार शाम एक 48 वर्षीय स्कूटी सवार व्यापारी मनोज गोयल इसकी चपेट में आ गया। राहगीरों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी गर्दन पर 12 टांके आए हैं। यह घटना एक बार फिर शहर में इस जानलेवा मांझे की अवैध बिक्री और इस्तेमाल पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
पटेलपुरी कंकरखेड़ा निवासी मनोज गोयल (48) मंडी में एक व्यापारी की दुकान पर काम करते हैं। मंगलवार शाम मनोज अपनी स्कूटी से दिल्ली रोड होते हुए गोदाम की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह जगदीश मंडप के पास पहुंचे अचानक हवा में लहराता हुआ चीनी मांझा उनकी गर्दन में उलझ गया। शाम का समय होने और हल्का अंधेरा छा जाने के कारण मनोज को मांझा दिखाई नहीं दिया। मांझे की धार इतनी तेज थी कि पल भर में ही उनकी गर्दन पर गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा। दर्द से कराहते हुए मनोज स्कूटी से गिर पड़े। मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि घाव काफी गहरा था और नस कटने से वह बाल-बाल बचे। मनोज को 12 टांके लगाने पड़े हैं।
पिछले एक साल में चीनी मांझे से हुए हादसे
6 जनवरी 2025: पीवीएस रोड के पास 21 वर्षीय सुहेल की चाइनीज मांझे से गला कटने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। उसके पीछे बैठे दोस्त नवाजिश की भी नाक कट गई थी। इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया था, लेकिन अफसोस कि हालात नहीं बदले।
विज्ञापन
जनवरी 2025: 2 साल की मासूम बच्ची इशरा, जो अपने पिता अब्दुल वाहिद के साथ जा रही थी, मांझे की चपेट में आ गई। उसे बचाने के लिए डॉक्टरों को 35-36 टांके लगाने पड़े थे। इसी महीने एक अन्य घटना में होमगार्ड आशिक अली का चेहरा भी मांझे से बुरी तरह कट गया था।
17 फरवरी 2025: शास्त्रीनगर में साजिद (32) चीनी मांझे से घायल हो गए थे। उनकी गर्दन, कान और उंगली कट गई थी, जिसके लिए उन्हें 16 टांके लगाने पड़े थे।
मार्च 2025: जाकिर कॉलोनी में हापुड़ रोड पर बाइक पर जाते समय युनूस की गर्दन पर चीनी मांझे से गंभीर घाव हुआ था। उन्हें 35 टांके आए थे।
18 दिसंबर 2025: सदर बाजार में बालाजी मंदिर के पास बाइक सवार तनुज की गर्दन और चेहरे पर चीनी मांझा लिपट गया था। उन्होंने हाईनेक जैकेट पहनी थी, जिस वजह से उनकी गर्दन बच गई, लेकिन उनका होंठ और चेहरा बुरी तरह कट गया था। इसके लिए उन्हें 17 टांके लगाने पड़े थे।
पक्षियों की भी ले रहा जान
इंसानों के साथ-साथ बेजुबान पक्षी भी इस जानलेवा मांझे का शिकार हो रहे हैं। जनवरी 2026 के दूसरे हफ्ते में ही नौचंदी थाना क्षेत्र में एक चील की मांझे में फंसकर तड़प-तड़प कर मौत हो गई। कई अन्य पक्षियों के घायल होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं जो इस समस्या की भयावहता को और बढ़ाती हैं।
पुलिस बोली- तहरीर आने पर होगी कार्रवाई
इतनी गंभीर घटनाओं के बावजूद पुलिस का रवैया वही पुराना नजर आ रहा है। ताजा मामले में सीओ ब्रह्मपुरी ने कहा कि फिलहाल मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।