फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Scooter rider dies in road accident

सड़क हादसे में स्कूटी सवार चिकित्सक की मौत

Fri, 12 Mar 2021 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Scooter rider dies in road accident
सड़क हादसे में स्कूटी सवार चिकित्सक की मौत
विज्ञापन

सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू पुल के निकट बृहस्पतिवार रात स्कूटी सवार पशु चिकित्सक सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए कैलाशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के ओमनगर निवासी पशु चिकित्सक प्रेमचंद (65) बृहस्पतिवार रात करीब साढे़ नौ बजे नानू से स्कूटी पर सवार होकर अपने घर कंकरखेड़ा लौट रहे थे। किसी अज्ञात वाहन ने नानू पुल के निकट स्कूटी में टक्कर मार दी, जिसमें प्रेमचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। देर रात उपचार के दौरान उसकी कंकरखेडा स्थित कैलाशी हॉस्पिटल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों द्वारा सरधना थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed