{"_id":"6af5c14b17a8a807080512e1","slug":"scooter-parked-outside-a-parlour-stolen-incident-captured-on-cctv-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114195-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पार्लर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पार्लर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मोहल्ला धर्मपुरा में पार्लर के बाहर खड़ी स्कूटी को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देते हुए स्कूटी बरामद करने की मांग की है।
मोहल्ला मंडी चमारान निवासी नाजिया पुत्री शमशाद ने बताया कि नगर के धर्मपुरा में उसका पार्लर है। वह रोजाना की तरह सुबह करीब नौ बजे अपनी स्कूटी दुकान के बाहर खड़ी करके पार्लर के अंदर चली गई थी। शाम को जब वह पार्लर बंद कर घर जाने के लिए बाहर निकली तो स्कूटी गायब मिली।
पहले उसने आसपास काफी तलाश की और स्थानीय लोगों से भी जानकारी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद होने के चलते पुलिस फुटेज खंगालने में जुटी है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। स्कूटी बरामद करने के लिए भी जांच की जा रही है।