फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Scientists gave information to farmers in the farmers' seminar

Meerut News: किसान गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने किसानों को दी जानकारी

Tue, 09 Dec 2025 08:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Scientists gave information to farmers in the farmers' seminar
लावड़- अंदावली गांव में किसान गोष्ठी में किसानों को जानकारी देते वैज्ञानिक। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। अंदावली गांव में मंगलवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आज के समय में खेती में फसल उत्पादन लागत में हो रही वृद्धि और उत्पादन में गिरावट पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। उन्होंने किसानों को विभिन्न जानकारी दी।
चंबल फर्टिलाइजर्स के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में किसानों को प्रक्षेत्र प्रदर्शन में अपनाई जाने वाली तकनीकों की जानकारी दी। किसान गोष्ठी में लगभग 100 से 120 प्रगतिशील किसानों ने प्रतिभाग किया। कृषि विवि के वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह ने किसानों को क्षेत्र की मुख्य फसलों गन्ना, धान और गेहूं की फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकों जैसे बीज उपचार, जैविक खादों, कीट-रोग नियंत्रण के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. अभिषेक यादव ने किसानों को क्षेत्र में चलाए जा रहे उत्तम संतुलित पोषण अभियान के उद्देश्य, खेती में इसके महत्व के बारे में किसानों को जानकारी दी। बताया कि मृदा स्वास्थ्य और पौध सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने की दृष्टि से यह अभियान चलाया गया है। गोष्ठी में संजय कुमार सिंह, दीक्षित कुमार, भरत, मंथन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed