{"_id":"69a305f9915ef067b107aada","slug":"scientific-talent-shown-by-making-a-model-cv-raman-team-became-the-winner-meerut-news-c-73-1-mct1008-106499-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मॉडल बनाकर दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा, सीवी रमन टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मॉडल बनाकर दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा, सीवी रमन टीम बनी विजेता
Sat, 28 Feb 2026 08:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 28 Feb 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
संजय गांधी पीजी कॉलेज में डॉ. सीवी रमन जयंती पर विज्ञान दिवस का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। संजय गांधी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन महान वैज्ञानिक डॉ. सीवी रमन के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति की अध्यक्षा रीता सिंह, सचिव ब्रह्म सिंह तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रमेंद्र कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम का आयोजन रसायन विज्ञान विभाग के निर्देशन में किया गया। जिसमें रसायन, भौतिक, वनस्पति, जंतु विज्ञान एवं गणित विभाग के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े आकर्षक और नवाचारपूर्ण मॉडल प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रसायन विज्ञान विभाग द्वारा प्रस्तुत केमिकल मैजिक शो रहा, जिसमें विज्ञान के रोचक प्रयोगों के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा को बढ़ावा दिया गया। इसके अलावा एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. सीवी रमन टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के समापन पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद्देश्य युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाना है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच मिलता है और वे नवाचार की दिशा में प्रेरित होते है। इस अवसर पर प्रो. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रो. सचिन कुमार, डॉ. रीना तोमर, अनिल कुमार, डॉ. अनीता, डॉ. प्रभात सिंह, प्रशांत कुमार, अवधेश कुमार, डॉ. डीएस सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिंह यादव, डॉ. प्रतिमा यादव मौजूद रहे।